'साजिश के कारण नहीं बन पाया कांग्रेस का अध्यक्ष...', पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- 'लोगों में गलत धारणा'

Ashok Gehlot on Congress President Post: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष बनाने का फैसला हो चुका था लेकिन एक साजिश की वजह से सब कुछ पलट गया लोग आज भी सच को नहीं जानते हैं। गहलोत ने रविवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ साल पहले कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए बातचीत चली। उस समय सोनिया गांधी और कांग्रेस की टाॅप लीडरशिप ने मुझे नेशनल प्रेसिडेंट बनाने का मन बना लिया था। मैं भी इसके लिए तैयार था लेकिन उस दौरान ऐसी साजिश हुई जिसके कारण ये संभव नहीं हो पाया।
कांग्रेस अध्यक्ष का पद सम्माननीय
अशोक गहलोत ने कहा कि ये धारणा गलत है। मैं अध्यक्ष बनना चाहता था लेकिन खुद पीछे हट गया। मैं इसलिए पीछे हटा कि ये एक साजिश थी। साजिश के कारण उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और पूरे देश में उनके खिलाफ एक गलत धारणा बन गई। गहलोत ने कहा कि कोई भी अनपढ़ और अनजान नहीं है। कांग्रेस में अध्यक्ष का पद हमेशा से ही सम्मानीय रहा है। अध्यक्ष बनने के लिए किसी खास परिवार या पृष्ठभूमि की जरूरत नहीं पड़ती।
धारणा को बदलना आसान नहीं
गहलोत ने आगे बताया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व उनको अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था। ऐसी स्थिति में इस जिम्मेदारी को स्वीकार करना अस्वाभाविक था। उस दौरान ऐसे कुछ घटनाक्रम हुए, जिन्होंने पूरी तस्वीर ही बदल दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई आज भी किसी को पता नहीं है। वे इसको लेकर लगातार लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन जो धारणा बन चुकी है उसे हटाना इतना आसान नहीं है। वो इसलिए नहीं चूके क्योंकि उनकी इच्छा नहीं थी, बल्कि इसके परिस्थितियां और साजिश जिम्मेदार थी।
ये भी पढ़ेंः चिकित्सा मंत्री के बेटे धनंजय सिंह को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- जयपुर आया तो गोली मार दूंगा
ये भी पढ़ेंः भीलवाड़ा में गांव वालों के बीच खाट पर बैठे भजनलाल ने सुनी समस्याएं, गहलोत-पायलट पर भी कसा तंज
इस लिंक को शेयर करें

