होम/rajasthan/balotra-road-accident-roadways-bus-car-collision-four-brothers-killed

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 सगे भाइयों की मौत

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 सगे भाइयों की मौत
राजस्थान
16 Jun 2026, 05:02 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Balotra Road Accident: बालोतरा में मंगलवार दोपहर को एक रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में चार सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना बालोतरा के पाटोदी क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार चारों भाई किसी काम से पाटोदी की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस की कार से टक्कर हो गई। टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार चारों भाई गंभीर घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों भाइयों को लोगों की मदद से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए पाटोदी सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। दो भाइयों की मौत तो सामुदायिक केंद्र पहुंचने से पहले ही हो गई। जबकि दो अन्य भाइयों को बालोतरा रेफर किया गया लेकिन वहां पहुंचने ही चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

चारों सगे भाई थे मृतक

मृतकों के नाम उदाराम, रेखाराम, विश्नाराम और जोगाराम हैं। चारों सगे भाई थे। अब परिवार के नाम चारों की पत्नियां बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता बचे हैं। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे की जानकारी के बाद हर कोई काफी गमगीन नजर आया। वहीं परिवार में माता-पिता और चारों भाइयों की पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि चारों घायलों को बाहर निकालने के गाड़ी के गेट तोड़ने पड़े। अगर समय रहते मदद मिली होती तो शायद दो भाइयों की जान बच सकती थी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और समाज के लोग बालोतरा स्थित मोर्चरी के बाहर जमा हो गए हैं। जहां ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजे की मांग की। फिलहाल प्रशासन ग्रामीणों से समझाइश में जुटा है। वहीं अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ेंः पार्वती नदी में डूबने से मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत, शादी में शामिल होने MP से छबड़ा आए थे

ये भी पढ़ेंः CJP फाउंडर दीपके थप्पड़कांड मामले में 5 लोगों को मिली बेल, आरोपियों में एक तो CJP का ही कार्यकर्ता


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.