पार्वती नदी में डूबने से मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत, शादी में शामिल होने MP से छबड़ा आए थे

Parvati River Drowning Baran: बारां के छबड़ा से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गुगोर स्थित पार्वती नदी में नहाने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला, उसका बेटा और 2 अन्य युवक शामिल हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया। हालांकि जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों की मदद से काफी देर के बाद शव नदी से बाहर निकाले गए।
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चारों लोग एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। चारों मृतक मध्यप्रदेश के गुना के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह गुगोर में पार्वती नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। नदी में नहाते समय गुड्डी बाई के बेटे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बेटे को डूबता देख गुड्डी स्वयं पानी में कूद गई। लेकिन गुड्डी भी जब डूबने लगी तो अन्य दो युवक जोकि सगे भाई थे वे बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों पानी में डूबकर मर गए।
गोताखोर की मदद से बाहर निकाले शव
चारों को डूबता देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर गोताखोरों के साथ पहुंची और बचाव अभियान चलाया। शुरुआत में पुलिस को सफलता नहीं मिली लेकिन गोताखोर नदी में गहराई तक गए चारों लोगों के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शवों को हाॅस्पिटल भिजवाया जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः 17 जून को कोटा आ रहे राहुल गांधी, इधर Ex CM गहलोत ने लगाए बीजेपी पर कोचिंग संचालकों को धमकाने का आरोप
ये भी पढ़ेंः CJP फाउंडर दीपके थप्पड़कांड मामले में 5 लोगों को मिली बेल, आरोपियों में एक तो CJP का ही कार्यकर्ता
इस लिंक को शेयर करें

