बीकानेर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 30 लाख की रिश्वत के साथ बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई अरेस्ट

Bikaner ACB raid: राजस्थान में एसीबी भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बीकानेर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कहा कि राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई और उनके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्यानी को अरेस्ट कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार पूरा मामला गुजरात की निजी कंपनी को राजस्थान में सरकारी प्रतिबंधों से राहत दिलाने के एवज में 1 करोड़ 20 लाख की रिश्वत से जुड़ा है।
एसीबी को सूचना मिली थी कि बीकानेर में गुजरात की एक निजी कंपनी को सरकारी प्रतिबंधों में राहत दिलाने के एवज में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रिश्वत राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नेाई और उनके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्याणी को दी गई है। रिश्वत की इस रकम को गंगानगर शिफ्ट किया जा रहा है। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने लूणकरणसर के पास एक बस को रोककर 85 लाख रुपये बरामद किए। इस दौरान रिश्वत की रकम ले जा रहे स्वतंत्र ज्याणी को एसीबी ने अरेस्ट कर लिया।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई के घर पर तलाशी ली। वहां पर भी छापेमारी के दौरान 45 लाख रुपये की नगदी जब्त की गई। अब तक एसीबी ने इस मामले में 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि जब्त की है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई डीजी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की। वहीं इस पूरे मामले की जांच एएसपी आशीष कुमार और सीआई इंद्रकुमार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः जयपुर के बस्सी में 23 क्विंटल डोडा से भरा ट्रक पकड़ा, ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी अरेस्ट
ये भी पढ़ेंः इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के पति ने दर्ज कराई FIR, ट्रोलिंग से परेशान होकर 4 दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ
इस लिंक को शेयर करें

