होम/rajasthan/bikaner-pbm-hospital-postpartum-woman-condition-worsens-vision-loss-claim

बीकानेर के PBM हाॅस्पिटल में एक और प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, परिजन बोले- 'आंखों की रोशनी गई'

बीकानेर के PBM हाॅस्पिटल में एक और प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, परिजन बोले- 'आंखों की रोशनी गई'
राजस्थान
13 Jun 2026, 06:01 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

PBM Hospital Bikaner news: बीकानेर के पीबीएम हाॅस्पिटल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की ओर से प्रेस वार्ता में दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान के बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इस बीच खबर है कि एक और प्रसूता की तबीयत खराब हो गई है। हाॅस्पिटल के प्रशासन ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। वहीं 2 प्रसूताओं की हालत अभी भी चिंताजनक है।

अस्पताल के प्रशासन के अनुसार प्रसूता शारदा की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। परिजनों की मानें तो शारदा से बताया कि उसे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद से ही वह बेहोश है। वहीं 8 जून को भर्ती हुई प्रसूता कमला की तबीयत भी फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामले में पीबीएम हाॅस्पिटल के निदेशक परमिंदर सिरोही ने बताया कि हाॅस्पिटल में भर्ती 6 प्रसूताओं का इलाज चल रहा है। इसमें प्रीति की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। वहीं शारदा को मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद वेंटिलेटर पर लिया गया है।

प्रशासन को जांच रिपोर्ट का इंतजार

हाॅस्पिटल के अनुसार भर्ती 6 प्रसूताओं में से प्रीति और शारदा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम कर रही है। वहीं 4 अन्य प्रसूताओं की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अगर स्वास्थ्य में सुधार जारी रहा तो महिला प्रसूताओं को जल्द ही छुट्टी भी दी जा सकती है। फिलहाल सभी की नजरें मरीजों की स्थिति और जांच रिपोर्ट पर टिकी है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

ये भी पढ़ेंः राजसमंद में हाॅस्पिटल कर्मी की सड़क हादसे में मौत के बाद तनाव, लोगों ने पुलिस पर फेंके पत्थर, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ये भी पढ़ेंः टोंक में बुजुर्ग महिला के दोनों हाथ-पैर अभी भी गायब, परिजन बोले- 8 लाख के गहने गायब


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.