RPSC के मुखियाविहीन होने के बाद अब जल्द चेयरमैन घोषित करेगी बीजेपी सरकार, लिस्ट में शामिल ये नाम

Jaipur: राजस्थान की प्रतिष्ठित राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC पिछले लंबे समय से भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों के दौर से गुजर रही है। पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के पकड़े जाने और कई सनसनीखेज खुलासे के बाद आयोग की प्रतिष्ठा पर सवालिया निशान पैदा हुए। ऐसे में अब सरकार की फोकस किसी ऐसे बेदाग चेहरे पर है जिसे RPSC की कमान सौंपी जा सके। 19 जून को पूर्व डीजीपी यूआर साहू का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ को कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया था लेकिन सवाल अभी भी वही कि आखिर आयोग का पूर्णकालिक चेयरमैन कौन बनेगा?
4 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर मंथन
कई रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि बीजेपी सरकार के पास संभावित नामों की लिस्ट पहुंच चुकी है। सरकार अब इस पर मंथन कर रही है। इस लिस्ट में आयोग के 4 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इनमें दो वो हैं जो वर्तमान में आयोग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं बाकि दो वो हैं जो अपने पद से रिटायर हो चुके हैं।
20 जून को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने केसरी सिंह राठौड़ के साथ दो और अधिकारियों की नियुक्ति की थी। जिसमें वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रोफेसर संतोष आनंद और डॉक्टर दीपक कुमार शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया गया है। हालांकि सरकार के चेयरपर्सन की लिस्ट में इनका नाम है या नहीं इसका खुलासा नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें- ओपनिंग के तीसरे दिन ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई E-बस, यात्रियों का घुटा दम, मचा हड़कंप
बेनीवाल ने भी उठाया था सवाल
19 जून को RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ये सरकार की गंभीर लापरवाही है। हालात बताते हैं कि बीजेपी सरकार के किए गए सुशासन के दावे पूरी तरह फेल है। राजस्थान के सबसे अहम शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं में शीर्ष पद ही खाली पड़े हैं। इसमें सिर्फ RPSC ही नहीं बल्कि वित्त आयोग, ओबीसी आयोग, महिला आयोग समेत 9 आयोग शामिल हैं। आखिर सरकार कब इनके मुखियाओं के पद भरेगी।
ये भी पढ़ें- शेखावाटी इलाकों की जल्द बुझेगी प्यास, राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल परियोजना का हुआ करार
इस लिंक को शेयर करें

