होम/rajasthan/dholpur-acb-bribe-case-junior-assistant-ramesh-kumar-arrested-taking-rs25000-bribe

धौलपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ लिपिक 25000 की रिश्वत लेते अरेस्ट, जानें कैसे किया ट्रैप?

धौलपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ लिपिक 25000 की रिश्वत लेते अरेस्ट, जानें कैसे किया ट्रैप?
राजस्थान
03 Jun 2026, 07:15 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Dholpur ACB action: धौलपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कनिष्ठ सहायक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट किया है। आरोपी कनिष्ठ लिपिक पर मनरेगा में मस्टरोल जारी करने के बदले रिश्वत का आरोप है। एसीबी की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि पूरा मामला धौलपुर जिले की रतनपुर पंचायत से जुड़ा है। आरोपी लिपिक का रमेश कुमार है। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि एक परिवादी ने धौलपुर एसीबी चौकी में मामला दर्ज करवाया था।

परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया कि रतनपुर पंचायत में तैनात कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार ने मनरेगा से संबंधित मस्टररोल जारी करने के लिए 26 हजार की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के बाद एसीबी ने छानबीन की। जिसमें 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भरतपुर रेंज के आईजी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसके बाद धौलपुर एसीबी के प्रभारी और डिप्टी एसपी ज्ञानचंद के नेतृत्व में भूतेश्वर मंदिर के पास लिपिक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने परिवादी से 25 हजार रुपये लिए, एसीबी ने उसको दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी वीरेंद्र शर्मा को 50 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट किया था।

ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से तंग आकर महिला इन्फ्लुएंसर ने खाया जहर, पोस्ट कर लिखा- 'आपकी बहन दुनिया में नहीं दिखेगी'

ये भी पढ़ेंः दिल्ली अग्निकांड में समेत अजमेर के 3 लोगों की मौत, मार्बल कारोबारी अशोक अग्रवाल फूफा से मिलने गए थे


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.