सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से तंग आकर महिला इन्फ्लुएंसर ने खाया जहर, पोस्ट कर लिखा- 'आपकी बहन दुनिया में नहीं दिखेगी'

Anita Godara Social Media Influencer: सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड की कोशिश की है। फिलहाल महिला का जोधपुर के एमडीएम हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। महिला इन्फ्लुएंसर का नाम अनिता गोदारा है जोकि जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ क्षेत्र में स्थित गोदारों की ढाणी की रहने वाली हैं। बुधवार सुबह उसने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर मथुरा दास माथुर हाॅस्पिटल पहुंचे। बता दें कि जहरीला पदार्थ खाने से पहले अनिता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।
जानकारी के पोस्ट सामने आया तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। मामले में अनिता के पति दीनाराम का बयान भी सामने आया है। दीनाराम ने बताया कि अनिता को पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अनिता राजस्थान के कल्चर और सामाजिक विषयों को वीडियो के जरिए बताती थी। इसके बाद हाल ही में महिलाओं की वेशभुषा को लेकर एक वीडियो अनिता ने बनाया था इसके बाद से ही लोग लगातार अनिता पर टिप्पणी कर रहे थे।
पति ने लगाया ये आरोप
दीनाराम ने आगे बताया कि कुछ वाट्सऐप के जरिए पत्नी को बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए भद्दे कमेंटस कर रहे थे। जब अनिता ने जहरीला पदार्थ खाया उस समय दीनाराम कई बाहर गए हुए थे। इसके बाद उन्हें दोस्तों के जरिए जानकारी मिली तो वे घर पहुंचे। जहां अनिता की तबीयत बिगड़ी हुई थी। इसके बाद अनिता को पति दीनाराम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एमडीएम हाॅस्पिटल लेकर पहुंचे। फिलहाल अनिता का इलाज जारी है।
ये भी पढ़ेंः पानी के मुद्दे पर भजनलाल सरकार पर Ex CM गहलोत का निशाना, बोले- मंत्री अपने खुद के गांव को पानी नहीं पिला सकते
ये भी पढ़ेंः दिल्ली अग्निकांड में समेत अजमेर के 3 लोगों की मौत, मार्बल कारोबारी अशोक अग्रवाल फूफा से मिलने गए थे
इस लिंक को शेयर करें

