होम/rajasthan/garvit-duchenne-muscular-dystrophy-patient-one-day-collector-didwana-kuchaman

लाइलाज बीमारी से जूझ रहा गर्वित बना डीडवाना-कुचामन जिले में एक दिन का कलेक्टर, कलक्ट्रेट में ली अधिकारियों की मीटिंग

लाइलाज बीमारी से जूझ रहा गर्वित बना डीडवाना-कुचामन जिले में एक दिन का कलेक्टर, कलक्ट्रेट में ली अधिकारियों की मीटिंग
राजस्थान
04 Jun 2026, 01:47 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Didwana Kuchaman Collector: डीडवाना-कुचामन जिले के कलेक्टर अवधेश मीणा ने एक 15 वर्षीय बच्चे के सपने को पूरा करते हुए उसे एक दिन का कलेक्टर बनाया। लाडनूं क्षेत्र के ग्राम रोडू निवासी बच्चे का नाम गर्वित है वह डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की लाइलाज बीमारी से पीड़ित है। इसके कारण उसके शरीर के अधिकांश अंग काम नहीं करते हैं। इसके बावजूद गर्वित ने 10वीं की परीक्षा में 82.83 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कलेक्टर की इस पहल से पता चलता है कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को लेकर प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और प्रेरणा का एक संदेश भी है।

बता दें कि गर्वित को पूरे सम्मान के साथ राजकीय वाहन में कलक्ट्रेट लाया गया। इसके बाद जब कलेक्टर अवधेश मीणा ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने गर्वित को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद गर्वित को जिला कलेक्टर के कक्ष में ले जाया गया। उन्होंने कुर्सी संभालकर एक दिन के प्रशासनिक मुखिया की भूमिका निभाई।

अधिकारियों की ली बैठक

कुर्सी संभालने के बाद गर्वित ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उसने अधिकारियों से जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने को कहा। गर्वित ने कहा कि प्रशासन का पहला दायित्व आमजन की बात सुनना और समस्याओं का समाधान करना है। इसके अलावा गर्वित ने एक दिन के प्रतीकात्मक अवकाश की भी घोषणा की। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों ने तालियां बजाकर गर्वित का उत्साह बढ़ाया।

गर्वित ने बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। गर्वित ने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आएं, व्यक्ति को कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अगर आप पूरी ईमानदारी से कोशिश करते हैं तो आपको एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

ये भी पढ़ेंः CM भजनलाल शर्मा के विधानसभा इलाके में 15 साल से सड़क के इंतजार में जनता, गहरी नींद में सो रहा JDA

ये भी पढ़ेंः Bikaner: ज्ञापन देने आए युवकों पर भड़के मंत्री, बोले तुम्हारे कागज फाड़कर फेंक दूंगा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.