राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले गोविंद डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 'एनटीए-धर्मेंद्र प्रधान मिलकर पेपर लीक करा रहे'

Rahul Gandhi Kota Visit: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कल प्रस्तावित कोटा दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कोटा में पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। डोटासरा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा देश के युवा अपना भविष्य बनाने के लिए कोटा आते हैं। लेकिन जिस तरह से पिछले तीन साल से नीट के पेपर लीक हो रहे हैं उसको लेकर कल राहुल गांधी जी युवाओं की पीड़ा जानने के लिए कोटा आएंगे।
डोटासरा ने कहा कि नीट के पेपर पिछले 3 साल से लीक हो रहे हैं। इसके लिए पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं। ये लोग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मोदी जी ने वादा किया था कि वे 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। उनके वादे के हिसाब से अब तक 12 सालों में 24 करोड़ लोगों को रोजगार मिल जाना चाहिए था लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार धांधली हो रही है। इस कारण आज युवा डिप्रेशन में हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने बीड़ा उठाया है कि वे युवाओं के बीच जाएंगे और उनसे बात करेंगे।
एनटीए के लोग पेपर लीक करा रहे
बीजेपी और मोदी जी राजस्थान में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में ये वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर हम पेपर लीक नहीं होने देंगे। इसके अलावा जो भी जिम्मेदार हैं उनको पकड़ेंगे और जेल में डालेंगे। उन्होंने लोगों को भ्रमित कर सरकार बना ली। राहुल गांधी ने लोकसभा में नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग की लेकिन सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी। एनटीए में बैठे लोग खुद पेपर लीक करा रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान स्वयं पेपर लीक करने वालों से मिले हुए हैं।
हमने बाबूलाल कटारा को जेल भेजा
हमारी सरकार के दौरान जब पेपर लीक हुआ तो हमने बाबूलाल कटारा को पकड़ा और जेल भेजा। हमारी सरकार ने पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाया। इसके साथ ही हमने कहा कि केंद्र सरकार को पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाया चाहिए लेकिन सरकार ने पेपर लीक पर कोई कानून नहीं बनाया। प्रेस वार्ता के दौरान डोटासरा ने राजस्थान के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में हुए पेपर लीक का जिक्र किया।
ये भी पढ़ेंः बीकानेर में BJP विधायक का शर्मनाक बयान, कैबिनेट मंत्री के सामने जनता से बोले – तब मर गए थे क्या?
ये भी पढ़ेंः 100 सीवर सफाई की गाड़ियों के टेंडर सिर्फ एक फर्म को, स्वायत्त शासन विभाग में ये क्या हो रहा है?
इस लिंक को शेयर करें

