“मंदिर-मस्जिद गिराकर कौन सा बॉर्डर क्लीन कर रहे” डोटासरा ने बीजेपी पर लगाया धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

Jaisalmer Masjid Order: जैसलमेर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत इंटरनेशनल बॉर्डर के पास स्थित रामगढ़ कस्बे में 250 साल पुरानी मेहमूद शाह पीर जिलानी को गिराने के सरकार के आदेश पर कांग्रेस भड़की है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब PCC चीफ डोटासरा ने भी इस पर सवाल उठाए हैं और सरकार पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है।
‘बिना टाइटल चेक किए हो रही कार्रवाई’
जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बॉर्डर के ऊपर धार्मिक आस्थाओं, जैसे मंदिर और मस्जिद को टारगटे कर लोगों की आस्थाओं पर चोट पहुंचाने का काम बीजेपी सरकार कर है। निश्चित रूप से बॉर्डर सुरक्षित होना चाहिए। लेकिन इसकी आड़ में सरकार वहां पर टारेगेट कर मंदिर-मस्जिद को एक घंटे का अल्टीमेटम देकर बिना टाइटल चेक किए उन्हें तोड़ने का काम कर रही है। सरकार की इस कार्रवाई से हिंदू-मुस्लिम दोनों ही आक्रोशित है।
‘PM Modi और अमित शाह बताएं कि वो चाहते क्या हैं’
डोटासरा ने आगे कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह को ये बात बतानी चाहिए कि आपका उद्देश्य क्या है, क्या आप करना चाह रहे हो। क्लीन बॉर्डर योजना में पहले आप बता दें कि क्या प्रावधान है। आप इसे क्लियर करें तो हम भी और जनता भी सरकार का साथ देंगे। लेकिन सरकार को धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है। ये कतई स्वीकार नहीं होगा।
‘घटना होने के बाद इन्हें सब कुछ याद आता’
वहीं जयपुर समेत कई जिलों में कोचिंग सीज करने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि ये सतत प्रक्रिया होनी चाहिए कि डॉक्यूमेंट चेक करना, NOC चेक करना। लेकिन घटना के घटित होने के बाद कोई काम करना ये तो वही हो गया कि घटना होने का इंतजार किया जा रहा था, अगर ये काम पहले किए जाते तो ये स्वागत योग्य होता।
ये भी पढ़ें- जैसलमेर में 'ऑपरेशन क्लीन' का असर, ढहेगी 250 साल पुरानी दरगाह! प्रशासन ने मांगे कागज, नहीं दिखाने पर होगी कार्रवाई
ये भी पढ़ें- ‘भजनलाल ही रहें CM’...गहलोत बोले- वो मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे सही व्यक्ति
इस लिंक को शेयर करें

