होम/rajasthan/govind-singh-dotasra-on-mahendra-singh-malviya-ashok-gehlot-sachin-pilot

'गहलोत-पायलट बड़े नेता लेकिन पार्टी तो मैं ही चला रहा हूं', मालवीय के सामने आखिर क्यों भड़क गए डोटासरा?

'गहलोत-पायलट बड़े नेता लेकिन पार्टी तो मैं ही चला रहा हूं', मालवीय के सामने आखिर क्यों भड़क गए डोटासरा?
राजस्थान
30 Jul 2026, 05:54 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

आज कांग्रेस में महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में BAP के 309 कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत से समक्ष कांग्रेस ज्वाइन की लेकिन शायद ये बात गोविंद सिंह डोटासरा को पसंद नहीं आई। इसकी नाराजगी उन्होंने मीडियो को दिए बयान में जाहिर कर दी। जिसने ये संकेत दे दिया कि क्या कांग्रेस पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है? क्या पार्टी के सबसे ताकतवर संगठन मुखिया गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ गई है?

BAP कार्यकर्ताओं को पीसीसी कार्यकर्ताओं का स्वागत करने के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीया को बगल में खड़ा करके डोटासरा ने मीडिया से बात की। इसमें उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि 'पार्टी मैं चला रहा हूँ, और जो तय प्रक्रिया है, काम वैसे ही होगा।'

'गहलोत-पायलट बड़े नेता लेकिन पार्टी तो मैं चला रहा हूं'

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी में किसी की भी जॉइनिंग होनी है, तो उसकी एक तय प्रक्रिया है-व्यक्ति को पहले कांग्रेस कार्यालय (PCC) आना होता है, तभी विधिवत जॉइनिंग मानी जाती है। लेकिन पता नहीं मालवीय ने क्या सोचा है। डोटासरा ने कैमरे पर यहां तक साफ कर दिया कि चाहे अशोक गहलोत हों या सचिन पायलट, दोनों पार्टी के बड़े नेता हैं, लेकिन संगठन चलाने की जिम्मेदारी उनकी अपनी है। उन्होंने तल्ख लहजे में चेतावनी दी कि बाहर से आकर पार्टी जॉइन करने वालों का स्वागत है, लेकिन अगर उनकी गतिविधियां पार्टी विरोधी रहीं, तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मालवीय के सामने ही डोटासरा ने कहा कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय वापस आ गए हैं तो इनका भी स्वागत हमने किया था। अब इनके साथ जो BAP कार्यकर्ता आए ये पहले गहलोत के आवास पर गए वहां पर पार्टी का दुपट्टा पहना तो पार्टी तो उन्होंने ज्वाइन कर ही ली। मेरा क्या काम इसमें अब ये यहां पर पार्टी का दुपट्टा पहनकर आए हैं तो मैं स्वागत ही करूंगा। मेरे लिए तो कोई काम ही नहीं छोड़ा।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी, पेपर लीक, अमित शाह के मुद्दे पर क्या बोले अशोक गहलोत?

ये भी पढ़ें- महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में 309 BAP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, गहलोत बोले- BAP वोट काटने वाली पार्टी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.