होम/rajasthan/govind-singh-dotasra-targets-kirodi-lal-meena-fertilizer-seed-scam-acb

'कृषि मंत्री किस डर से तिलमिला रहे...', गोविंद सिंह डोटासरा ने खाद-बीज रिश्वत कांड को लेकर CM पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला

'कृषि मंत्री किस डर से तिलमिला रहे...', गोविंद सिंह डोटासरा ने खाद-बीज रिश्वत कांड को लेकर CM पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला
राजस्थान
20 Jun 2026, 11:05 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Kirodi Lal Meena ACB controversy: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। बहुचर्चित खाद-बीज रिश्वत कांड को लेकर कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने अब कृषि मंत्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राजस्थान में करोड़ों के खाद-बीज रिश्वत कांड में कृषि मंत्री के करीबी करोड़ों रुपये के साथ पकड़े गए। अब गिरफ्तारी की आंच अपने दरवाजे पर पहुंचते देख कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सीएम को ही लक्ष्मण रेखा यानी अपनी हद में रहने की धमकी दे रहे हैं। सीएम के अधीन काम करने वाली एजेंसी को पॉलिटिकल वेपन बताकर खुद को फंसाने की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

डोटासरा ने आगे कहा कि आखिर कृषि मंत्री किस बात से इतना डर रहे हैं। जो नेता कल तक दूसरों पर कीचड़ उछालते थे, वे आज अपनी बारी आने पर व्यवस्था, जांच एजेंसियों और सूबे के सीएम को भी कटघरे में खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में डोटासरा ने सीएम पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता इस मामले में खुलासा चाहती है न कोई राजनीतिक तमाशा।

सीएम पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस प्रमुख ने सीएम से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपकी सरकार में कैबिनेट मंत्री भ्रष्टाचार के जाल में फंसे हुए हैं। आपकी खुद की एजेंसी एक हथियार की तरह काम कर रही है। इसका जवाब सीएम को खुद को देना होगा। अगर एसीबी निष्पक्ष है तो बिना किसी दबाव के भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

मैं गलत हूं तो मुझे अरेस्ट करना चाहिए

बता दें कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार को सवा चार बजे एसीबी मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसीबी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एसीबी को लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए। मामले को लेकर दर्ज हुई एफआईआर में डॉक्टर और मंत्री का जिक्र है। ये डॉक्टर और मंत्री कौन है? इसको लेकर जनता में भ्रम पैदा हो गया है। अब एसीबी को सामने आकर इसमें स्पष्टीकरण देना चाहिए। अगर वह डॉक्टर और मंत्री मैं हूं तो मुझे एसीबी को अरेस्ट करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने RPSC में किए बड़े बदलाव, दो नए सदस्यों के साथ केसरीसिंह राठौड़ बने नए कार्यवाहक अध्यक्ष

ये भी पढ़ेंः 'पॉलिटिकल दबाव में काम कर रही ACB', एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, बोले- FIR में डॉक्टर और मंत्री कौन?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.