होम/rajasthan/kirodi-lal-meena-acb-headquarters-political-pressure-seed-corporation-fir-doctor-minister-row

'पॉलिटिकल दबाव में काम कर रही ACB', एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, बोले- FIR में डॉक्टर और मंत्री कौन?

'पॉलिटिकल दबाव में काम कर रही ACB', एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, बोले- FIR में डॉक्टर और मंत्री कौन?
राजस्थान
19 Jun 2026, 06:26 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Kirodilal Meena on ACB: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार दोपहर को एसीबी मुख्यालय पहुंचे। मंत्री ने कहा कि एसीबी में पकड़े गए बीज निगम के डायरेक्टर और कृषि विभाग के कर्मचारियों के एजेंसी को खुलकर बयान देना चाहिए। मंत्री ने कहा कि यदि मैं जांच में दोषी हूं तो मुझे अरेस्ट किया जाना चाहिए। यदि मैं निर्दोष हूं तो इसका स्पष्टीकरण एसीबी को देना चाहिए। बता दें कि मंत्री किरोड़ीलाल करीब सवा चार बजे एसीबी मुख्यालय पहुंचे और डीजी से मिलने का इंतजार करने लगे। हालांकि डीजी मुख्यालय में नहीं थे।

मंत्री किरोड़ी लाल ने कहा कि मैं एसीबी से पूछने आया हूं कि 8 जून को बीज निगम के तत्कालीन निदेशक जुगल किशोर के संबंध में दर्ज किए गए मामले में डॉक्टर और मंत्री कौन है? आप जानते हो कि मैं डॉक्टर और मंत्री हूं। इसको लेकर जनता में भ्रम बना हुआ है। मेरे पर डोटासरा और कांग्रेस आरोप लगा रहे हैं जिन्होंने प्रदेश को लूटकर बर्बाद कर दिया है। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे अरेस्ट करें क्योंकि कुछ दिन बात चलेगी कि इनकी सरकार थी इसलिए कुछ नहीं हुआ।

दबाव में काम कर रही एसीबी

मंत्री ने आगे कहा कि एसीबी दबाव में काम कर रही है। एसीबी ने यह एक्शन पॉलिटिकल वेपन की तरह की है। मैं एसीबी से कहना चाहता हूं कि ऐसे मामलों में लक्ष्मण रेखा पार नहीं करें। किरोड़ी ने कहा कि राजस्थान स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में घोटाला हुआ। इसकी जांच के लिए मैंने 7 पत्र लिखे। 2024 से 2026 आ गया अब तक एक्शन क्यों नहीं लिया गया। मंत्री ने कहा कि मैं एसीबी के काम करने के तरीके से हैरान हूं।

ये भी पढ़ेंः कृत्रिम जनादेश लोकतंत्र का अपमान, पायलट ने लगाया बीजेपी पर जोड़तोड़ राजनीति का आरोप

ये भी पढ़ेंः माफी के लायक नहीं ये कांड! इतना मामला उछलने के बाद भी नहीं बचा पाए जान, बीकानेर के PBM अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.