होम/rajasthan/jaipur-82-year-old-woman-jumps-14th-floor-sun-city-apartment-suicide-case-harmaada

जयपुर में बेटी-दामाद बुजुर्ग महिला को घर में लाॅक कर गए थे अजमेर, पीछे 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जानें पूरा मामला

जयपुर में बेटी-दामाद बुजुर्ग महिला को घर में लाॅक कर गए थे अजमेर, पीछे 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जानें पूरा मामला
राजस्थान
04 Jun 2026, 04:50 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

senior citizen suicide Jaipur: जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 82 साल की बुजुर्ग महिला ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तो वह फ्लैट में अकेली थी। घर के बाहर ताला लगा था। जबकि उसके बेटी और दामाद किसी काम से अजमेर गए थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कांवटिया हाॅस्पिटल की माॅच्यूरी में रखवाया।

मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ उदय सिंह ने बताया कि लक्ष्मी जैन (82) पत्नी रामचंद जैन अपनी बेटी और दामाद के साथ सनसिटी स्थित जयविलास अपार्टमेंट में रहती थीं। बुधवार को बेटी और दामाद किसी काम से अजमेर गए थे। ऐसे में बेटी और दामाद ने फ्लैट को बाहर से लाॅक किया था। ऐसे में सुबह करीब 5 बजे लक्ष्मी देवी ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। इसके बाद सुबह जब सोसायटी के लोगों ने बुजुर्ग महिला को लहूलुहान में हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए महिला को हाॅस्पिटल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

मानसिक तौर पर परेशान थी बुजुर्ग

एसएचओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। बुजुर्ग बीमार थीं ऐसे में लगता है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने सुसाइड किया है। मौके से सबूत जुटाए गए हैं। फ्लैट बाहर से लाॅक था ऐसे में परिजनों को इसके बारे में सूचना दी गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी जैन काफी समय बीमार रहने के कारण मानसिक रूप से भी परेशान थी। उन्हें चलने-फिरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में हो सकता है कि इसी कारण उन्होंने ये कदम उठाया होगा।

ये भी पढ़ेंः हनुमान बेनीवाल ने की भजनलाल सरकार को अल्टीमेटम, कार्यकर्ताओं को रिहा ना करना पड़ जाएगा महंगा?

ये भी पढ़ेंः हनुमान बेनीवाल ने प्रदर्शनकारियों पर इनाम घोषित करने पर उठाए सवाल, मदन राठौड़ के सामने किया था विरोध


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.