होम/rajasthan/jaipur-trailer-bike-accident-mother-son-killed-neendar-mod

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग, दिल निकलकर सड़क पर गिरा

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग, दिल निकलकर सड़क पर गिरा
राजस्थान
16 Jun 2026, 05:58 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jaipur Trailer Accident: राजधानी जयपुर से मंगलवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में नींदड़ मोड़ पर एक तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि महिला का दिल शरीर से निकलकर सड़क पर गिर गया और 5 मिनट तक धड़कता रहा। सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कांवटिया हाॅस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंपे जाएंगे।

महिला का सिर धड़ से हुआ अलग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ था। ट्रेलर चौमूं से जयपुर की तरफ आ रहा था इस दौरान नींदड़ मोड़ पर उसने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और दिल बाहर निकलकर सड़क पर गिर गया। जोकि करीब 5 मिनट तक धड़कता रहा। फिलहाल पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजनों की जानकारी निकाली और सूचना परिजनों को भिजवा दी है।

ट्रेलर चालक हुआ फरार

हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। ट्रेलर में सीमेंट के बैग भरे थे और वह ओवरलोड था ऐसे में तेज गति के कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ये हादसा हो गया। हादसे के बाद जयपुर-सीकर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने पहले ट्रेलर को साइड में करवाया इसके बाद कहीं जाकर जाम खुल पाया।

ये भी पढ़ेंः बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 सगे भाइयों की मौत

ये भी पढ़ेंः पार्वती नदी में डूबने से मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत, शादी में शामिल होने MP से छबड़ा आए थे


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.