होम/rajasthan/jodhpur-airport-new-terminal-ready-pm-modi-may-inaugurate-with-pachpadra-refinery

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन बनकर तैयार, PM मोदी पचपदरा रिफाइनरी के साथ कर सकते हैं उद्घाटन

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन बनकर तैयार, PM मोदी पचपदरा रिफाइनरी के साथ कर सकते हैं उद्घाटन
राजस्थान
17 Jun 2026, 01:09 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jodhpur Airport Terminal Building: जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। हालांकि इसकी क्लियरेंस नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से दी जाएगी। ऐसे में अभी क्लियरेंस मिलने का इंतजार है जैसे ही अनुमति मिलेगी फिर पीएम मोदी से उद्घाटन के लिए निवेदन किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि नागर विमानन की टीम दो दिन एयरपोर्ट का दौरा करेगी। ऐसे में इसी महीने क्लियरेंस मिलने की उम्मीद है।

संभावना जताई जा रही है कि 4 जुलाई को जब पीएम पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने जाएंगे तो पहले जोधपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे फिर यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पचपदरा रिफाइनरी जाएंगे। जोधपुर में पीएम मोदी आम सभा को संबोधित नहीं करेंगे। बता दें कि देश में किसी भी एयरपोर्ट की सुरक्षा की अनुमति बीसीएएस देता है। बीसीएएस सिक्योरिटी स्टैंडर्ड, ऑपरेशन रेडिनेस, पैसेंजर्स की सिक्योरिटी आदि मानकों के आधार पर जांच करती है। जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग तीन साल में बनकर तैयार हुई है। इसे बनाने में करीब 400 करोड़ की लागत आई है।

नए टर्मिनल की विशेषताएं

बता दें कि पुराने टर्मिनल के पास ही नया टर्मिनल भवन तैयार किया गया है। उद्घाटन के एक महीने बाद ही नए टर्मिनल से ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। नए टर्मिनल में जोधपुरी पत्थर का इस्तेमाल नहीं हुआ है। वहीं बात करें यात्री भार की तो नए टर्मिनल की यात्री भार क्षमता करीब 25 लाख है। 8 बोर्डिंग गेट बनाए गए है। इसके अलावा 6 एयरो ब्रिज, 12 प्लेन की पार्किंग, 4 डिपार्चर गेट, 20 चैक इन काउंटर की सुविधा भी नई टर्मिनल बिल्डिंग में है।

ये भी पढ़ेंः 'तेरा बाप मरे या जिए, चालान तो कटेगा...', पिता को हॉस्पिटल ले जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, चाबी छीनी, फिर इलाज में देरी से हो गई मौत

ये भी पढ़ेंः भीलवाड़ा में पुलिस ने पकड़ी MD ड्रग बनाने की फैक्ट्री, MP के मास्टरमाइंड समेत 3 अरेस्ट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.