पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था जोधपुर का युवक! अलवर में सैन्यकर्मियों के परिवार से बढ़ा रहा था नजदीकियां, जानें पूरा मामला

Alwar Spy Suspect: अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से पुलिस ने जोधपुर निवासी युवक कुंदन बिश्नोई को जासूसी के संदेह में पुलिस ने अरेस्ट किया है। वह सैकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। कुंदन पिछले कुछ दिनों से अलवर की होटल में ठहरा हुआ था। फिलहाल सेना, आईबी और सीआईडी की टीमें उससे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।
शुरुआती पूछताछ में ये सामने आया है कि कुंदन पाकिस्तानी नंबर पर लगातार बात कर रहा था। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी सेना के परिवारों से जुड़ी युवतियों से दोस्ती रखता था। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है। वह ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र में एक छात्रा से लगातार बातचीत कर रहा था। इस दौरान उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध थी। इसके बाद आर्मी ने उसे रोककर पूछताछ की।
जांच में जुटी एजेंसियां
फिलहाल एजेंसियां ये पता लगा रही है कि वह अलवर क्यों आया था? इसके अलावा एजेंसियां उसके परिवार और दोस्तों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल अधिकारियों ने युवक के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है। जांच एजेंसियां जांच के बाद ही इस बारे में खुलासा करेगी। अब देखना यह है कि जासूसी के शक में पकड़े गए कुंदन के और कितने साथी है, जोकि पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं या उसके इस काम में उसका साथ दे रहे थे।
ये भी पढ़ेंः 'कांग्रेस की सॉफ्ट अप्रोच के कारण संघ 100 साल का हुआ...', राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले अशोक गहलोत का सरकार पर बड़ा हमला
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले गोविंद डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 'एनटीए-धर्मेंद्र प्रधान मिलकर पेपर लीक करा रहे'
इस लिंक को शेयर करें

