होम/rajasthan/juice-vendor-sell-juice-with-piece-of-flesh-in-bharatpur

किशमिश बताकर जूस में मांस डालकर दिया, दुकानदार की बजरंग दल ने खोली पोल, जमकर बवाल

किशमिश बताकर जूस में मांस डालकर दिया, दुकानदार की बजरंग दल ने खोली पोल, जमकर बवाल
राजस्थान
16 Jun 2026, 12:41 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Bharatpur: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी तो सकते में डाल दिया है। दरअसल यहां पर एक जूस विक्रेता ने ग्राहक को जूस में मांस का टुकड़ा डालकर दिया। जब ग्राहक ने गिलास की तली में मिला ये टुकड़ा दुकानदार को दिखाया और पूछा कि शायद जूस में कुछ गिर गया है आप देखिए तो दुकानदार ने कहा कि ये किशमिश है, खा लो।

बजरंग दल के सामने हुआ पूरा वाकया

ये घटना भरतपुर शहर के लूपिन चौराहे के पास बीते सोमवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। घटना की जानकारी देते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सैंथरा ने बताया कि उस दुकान का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। जिसमें ये दुकान का मालिक कह रहा है कि मैं अपना असली नाम बताऊं या नकली...। इसमें दुकानदार की असलियत जानने के लिए वो बजरंग दल के और साथियों के साथ उसी जूस की दुकान पर पहुंचे थे। उसी दौरान एक ग्राहक इस जूस की दुकान पर खड़े होकर जूस पी रहा था। उसने पूरा जूस पी लिया लेकिन गिलास में नीचे कुछ रह गया। ये बहुत अजीब सा दिख रहा था।

उस ग्राहक ने उसे दुकानदार को दिखाते हुए कहा कि जूस के गिलास में शायद कुछ गिर गया है इसे देखिए ये क्या है? तो दुकानदार ने ये कह दिया कि ये किशमिश है लेकिन ये किशमिश जैसा तो बिल्कुल नहीं लग रहा था इसलिए ग्राहक ने उसे दोबारा चेक करने को कहा, जब फिर से जांच की गई तो ये मांस का टुकड़ा निकला।

ये भी पढ़ें- इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में राजेंद्र गुढ़ा का पैदल मार्च, तबीयत बिगड़ी तो सड़क पर लेटे, बोले- 'नाम बदला तो इनका नाम बदल देंगे'

दुकान के अंदर मिला बड़ा मांस का टुकड़ा

ये सब बजरंग दल की टीम के सामने ही हुआ। जब उन्होंने इसका विरोध जताया और संदेह होने पर दुकान की जांच की तो अंदर से एक काले रंग का थैला मिला, जिसमें मांस का टुकड़ा मिला। इसी में काटकर मांस जूस में डाला जा रहा था। बजरंग दल ने दुकानदार से पूछा कि उसके पिछले वीडियो में वो कह रहा था कि असली नाम बताऊं या नकली, तो अब असली नाम बताओ, लेकिन दुकानदार ने नहीं बताया।

शक होने पर बजरंग दल से शुभम ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दुकानदार को थाने ले आई। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ये मांस का टुकड़ा था किसका, ये जूस की दुकान में क्या कर रहा था और दुकानदार इसे जूस में डालकर क्यों दे रहा था। इसके साथ ही दुकानदार की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जयपुर में अभिजीत दीपके को युवाओं ने थप्पड़ मारे, पुलिस ने कई छात्रों को डिटेन किया, प्रदर्शनकारियों के फोन चोरी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.