होम/rajasthan/kirodi-lal-meena-letter-to-cm-bhajan-lal-sharma-on-suresh-dhaka-paper-leak

"आखिर कैसे मिल गया सुरेश ढाका के पिता को खनन का पट्टा", किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल को लिखा लेटर

"आखिर कैसे मिल गया सुरेश ढाका के पिता को खनन का पट्टा", किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल को लिखा लेटर
राजस्थान
11 Jul 2026, 11:11 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

2023 में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा और SI भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मास्टमाइंड सुरेश ढाका के पिता को राजस्थान सरकार ने बजरी खनन का जो करोड़ों का ठेका दिया उस पर सियासत गर्माई हुई है। प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग तो की ही है साथ ही ये कहा है कि उन्होंने ढाका से संबंधित अपराध के हर सबूत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को दे दिए थे। बावजूद इसके ये ठेका बिना किसी जांच-पड़ताल के कैसे दे दिया गया?

कैसे मिली सुरेश ढाका के पिता को लीज?

किरोड़ी लाल मीणा ने अपने इस लेटर में लिखा है कि सुरेश ढाका की संपतियां ED पहले ही अटैच कर चुकी है। ऐसे में उसके पिता मांगीलाल ढाका को मिली 20 करोड़ रुपए की खनन लीज में निवेशित राशि का सोर्स क्या है , इसकी जांच होनी चाहिए।

किरोड़ी ने लेटर में ये भी लिखा कि वर्तमान में स्पर्धा चौधरी (जो सुरेश ढाका के साथ पेपर लीक कांड में बराबर की साथी रही है) इस खनन लीड से संबंधित गतिविधियों में एक्टिव होने और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो शेयर करने से ये साफ होता है कि सुरेश ढाका का आर्थिक नेटवर्क अभी भी उसके सहयोगियों के जरिए संचालित किए जा रहे हैं।

इन एंगल पर कड़ी उच्चस्तरीय जांच हो

-किरोड़ी लाल मीणा ने लिखा कि सुरेश ढाका उसके परिवार और सहयोगियों और आर्थिक नेटवक्त की SIT या फिर स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।

-इसके अलावा सुरेश ढाका के पिता मांगीलाल को आवंटिच बजरी खनन लीज को स्वीकृति कैसे दी गई, इसमें जो निवेश का पैसा लगा है उसके सोर्स की कड़ी जांच हो।

-स्पर्धा चौधरी की इस पूरे मामले में भूमिका क्या रही, उसकी संपत्ति, बैंक खाते और वित्तीय लेने-देन की भी जांच कराई जाए।

-ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित गठजोड़ के पूरे नेटवर्क की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम भी आएंगे सामने

किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहा है कि अगर स्पर्धा चौधरी और सुरेश ढाका के पिता मांगीलाल से कड़ी पूछताछ की जाए तो सुरेश ढाका को पकड़ा जा सकता है और उसके जरिए कांग्रेस के बड़े नेताओं और जांच एजेंसी SOG के बड़े अधिकारियों के नाम भी सामने आएंगे।

सुरेश ढाका की फरारी के 14 महीने बाद ही पिता को मिली लीज़

सुरेश ढाका का 2023 में हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के पेपर लीक में नाम सामने आया था। वो जयपुर में कोचिंग सेंटर चलाता था। इसी बहाने से पेपर लीक को अंजाम देता था। राजस्थान के खनन विभाग ने ब्यावर के रायपुर स्थित गिरी नंदा बांध के पास खनन आवंटन की विज्ञप्ति निकाली थी। पूरी खबर यहां पढ़ें –

ये भी पढ़ें- चंबल जल बंटवारे पर विवाद: 13 जुलाई को कोटा में किसानों का महापड़ाव, पहले राजस्थान तो अब एमपी नहीं दे रहा पानी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.