होम/rajasthan/kota-student-suicide-up-engineering-preparation-pg-room-jawahar-nagar-case-2026

कोटा में एक और छात्र ने किया सुसाइड, यूपी से फरवरी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आया था

कोटा में एक और छात्र ने किया सुसाइड, यूपी से फरवरी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आया था
राजस्थान
04 Jun 2026, 05:19 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Kota Student Suicide: शिक्षा नगरी कोटा से एक बार फिर दुखभरी खबर सामने आई है। यहां पर पीजी में रह रहे एक छात्र ने बुधवार देर रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को नीचे उतारा और हाॅस्पिटल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

मामले को जवाहर नगर थाने के एएसआई जवाहरलाल ने बताया कि मृतक की पहचान आर्यन ओझा पुत्र कृपा शंकर ओझा निवासी संत कबीर नगर यूपी के रूप में हुई है। वह जवाहर नगर थाना क्षेत्र के पुराने राजीव गांधी नगर स्थित एक पीजी में रहकर इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने आया था। वह फरवरी 2026 में घर से कोटा आया था।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमाॅर्टम

बुधवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि एक छात्र ने कमरे में सुसाइड कर लिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर कमरे का गेट तोड़कर पुलिस अंदर गई और शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को एमबीएस हाॅस्पिटल की माॅच्र्यूरी में रखवाया गया है। शुरुआती जांच में सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से फिलहाल किसी सुसाइड नोट की जानकारी सामने नहीं आई है।

एएसआई जवाहरलाल ने बताया कि छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन गुरुवार दोपहर के बाद कोटा पहुंचेंगे। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में ही शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः जयपुर में बेटी-दामाद बुजुर्ग महिला को घर में लाॅक कर गए थे अजमेर, पीछे 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ेंः हनुमान बेनीवाल ने की भजनलाल सरकार को अल्टीमेटम, कार्यकर्ताओं को रिहा ना करना पड़ जाएगा महंगा?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.