झालावाड़ में 21 लोगों से भरा लोडिंग टेंपो पलटा, 3 की मौत 16 घायल, दर्शन कर लौट रहे थे

Jhalawar Road Accident: झालावाड़ के अकलेरा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर घाटोली थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में गिर गया। हादसे में 2 बुजुर्ग महिलाओं समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार लोडिंग वाहन में कुल 21 श्रद्धालु थे।
घायलों के अनुसार सभी श्रद्धालु शनिवार शाम को देवरी मंदिर स्थित गांव से कमलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद रात्रि में करीब डेढ़ बजे लोडिंग वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गया। लोडिंग वाहन में 21 लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में राधीबाई 65 पत्नी प्रताप तंवर, पांचूलाल तंवर 27 पुत्र प्यारा लाल, घीसीबाई 70 पत्नी मांगीलाल तंवर शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान
घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर घाटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। जबकि मृतकों के शव अकलेरा सेटेलाइट हाॅस्पिटल भेजे, जहां पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
ये भी पढ़ेंः इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में राजेंद्र गुढ़ा का पैदल मार्च, तबीयत बिगड़ी तो सड़क पर लेटे, बोले- 'नाम बदला तो इनका नाम बदल देंगे'
ये भी पढ़ेंः 'राजस्थान और जोधपुर में पेयजल की दुर्दशा के लिए अशोक गहलोत जिम्मेदार', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पूर्व सीएम पर बड़ा हमला
इस लिंक को शेयर करें

