होम/rajasthan/rajasthan-weather-update-strong-dust-storm-rain-in-jaipur-ajmer-dausa-before-monsoon

जयपुर में शाम को चली तेज आंधी, अजमेर-दौसा समेत 5 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, मानसून से पहले किसानों ने शुरू की जुताई

जयपुर में शाम को चली तेज आंधी, अजमेर-दौसा समेत 5 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, मानसून से पहले किसानों ने शुरू की जुताई
राजस्थान
14 Jun 2026, 06:54 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून से पहले कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों ने भी खेतों की जुताई शुरू कर दी है। आज प्रदेश में अजमेर, कोटा, टोंक, दौसा और चित्तौड़गढ़ में अच्छी बारिश हुई। वहीं जयपुर में भी दोपहर बाद तेज ठंडी हवाएं चली और कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों के तापमान में भी 6 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

दौसा में आज शाम को अचानक मौसम बदल गया। करीब 20 मिनट तक तेज आंधी चली। इसके बाद दौसा शहर, सिकराय, बांदीकुई और महवा में तेज बारिश हुई। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि हुई। वहीं जयपुर में भी शाम को तेज आंधी चली। हालांकि दिनभर बादल छाए रहे इस दौरान कहीं-कहीं पर बारिश भी हुई। कोटा में भी शाम को 5 बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जयपुर से सटे अजमेर में भी आज सुबह से बादल छाए हुए थे। हालांकि दोपहर होते-होते यहां पर भी अच्छी बारिश हुई। टोंक में भी रविवार दोपहर को तेज बारिश हुई। अभी भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। ऐसे में अरब सागर की नमी के कारण राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा और बूंदी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः ACB ने बेंगुलरु पुलिस की महिला SI और 2 काॅन्स्टेबल को रिश्वत लेते दबोचा, दहेज मामले की जांच करने आए थे जयपुर

ये भी पढ़ेंः “बड़े मगरमच्छ अभी नहीं पकड़े गए”! किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा कदम उठाऊंगा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.