राहुल गांधी के सामने गहलोत-पायलट ही नहीं बल्कि धारीवाल-गुजंल ने भी दिखाई एकजुटता, क्या ये दिखावा ही या फिर...

Kota: कोटा में बीते दिन कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दौरा था। यहां वो नीट परीक्षा लीक से परेशान बच्चों और बेराजगारों से संवाद कर रहे थे। लेकिन यहां खबर कुछ और है। वो ये कि राहुल गांधी जब कोटा में आए थे तो उनका स्वागत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई दिग्गत नेता मौजूद थे। यहां पर इन नेताओं खासकर पायलट-गहलोत और धारीवाल-प्रह्लाद गुंजल के बीच जो केमिस्ट्री दिखी वो सियासी गलियारों में तैर गई।
गहलोत-पायलट के लगे ठहाके
राहुल के आने से ठीक पहले कोटा एयरपोर्ट के VIP लाउंज में जब ये नेता अपने नेता का इंतजार कर रहे थे तब गहलोत और पायलट, डोटासरा आपस में बातें कर जोरदार ठहाके लगा रहे थे। इनकी ठहाके लगाती तस्वीर भी सामने आई, जिसने पूरे राजस्थान का ध्यान खींचा। क्योंकि बीते दिन इन दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर काफी बयानबाजी की थी। जिससे ये लगने लगा था कि क्या 2020 वाला दौर फिर से देखने को मिलेगा। हालांकि दोनों ही नेताओं ने दो दिन बाद ही अपने-अपने तेवरों में नरमी लाकर काफी अच्छी बातें एक-दूसरे के लिए कही थीं। गहलोत ने ये कह दिया था कि सब कुछ भुलाकर हम एक साथ हैं अब। तो वहीं सचिन पायलट ने कह दिया था कि गहलोत मुझे अपने बेटे जैसा मानते हैं। वैभव गहलोत जैसा स्नेह और लगाव रखते हैं।
धारीवाल-गुंजल की दिखी एकजुटता
पायलट-गहलोत के अलावा एक और नेताओं की जोड़ी कल खासी चर्चा में रही। वो थी शांति धारीवाल और प्रह्लाद गुंजल की। राजनीतिक रूप से एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले ये दोनों नेता बैठकों और राहुल गांधी के दौरों के दौरान एक साथ नजर आए थे। बता दें कि प्रह्लाद गुंजल पिछले लोकसभा चुनाव में कोटा से प्रत्याशी रहे थे। जो शांति धारीवाल को जरा भी गवारा नहीं हुआ था।
ये भी पढ़ें- मूर्खाधिराज मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है बेनीवाल की RLP, बीजेपी का क्या होगा अगला कदम?
राहुल गांधी के दौरे पर राजेंद्र राठौड़ ने कसा था तंज
राहुल गांधी के कोटा दौरे और कांग्रेसी नेताओं के बार-बार बीजेपी पर कोटा के कोचिंग संचालकों को धमकाने-डराने और राहुल गांधी को पोस्टर हटाने के आरोपों पर जवाब देते हुए बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया था। उन्होंने इसे बच्चों की समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक दिखावा बताया और कहा कि ये तो यहां कॉमेडी सर्कस करने आए थे जो कि फ्लॉप रहा। राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी बच्चों की आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बात करने आए थे या फिर मंच पर पॉप शो कराने। बता दें कि कोटा में राहुल गांधी के बच्चों से संवाद करने के मंच पर पॉप शो हुए थे। यहां पर सिंगर्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी।
ये भी पढ़ें- नहरों में पानी छोड़ने को लेकर खंडीप में किसानों की महापंचायत, दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक किया जाम, सरकार को दी चेतावनी
इस लिंक को शेयर करें

