होम/rajasthan/sachin-pilot-on-rahul-gandhi-kota-visit-for-dialogue-with-student-and-exam-aspirants

सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कोटा आ रहे हैं राहुल गांधी, सचिन पायलट का बीजेपी पर तंज

सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कोटा आ रहे हैं राहुल गांधी, सचिन पायलट का बीजेपी पर तंज
राजस्थान
17 Jun 2026, 04:29 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Sachin Pilot on Rahul Gandhi Kota visit: कोटा में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद स्थापित करने के लिए आ रहे हैं। ये कोई सियासी कार्यक्रम नहीं है लेकिन इस पर जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस बीजेपी पर ये आरोप लगा रही है कि कोटा के कोचिंग संचालकों को धमकाया जा रहा है उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो राहुल गांधी के कार्यक्रम में बच्चों को ना भेजें। इन्हीं पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए ही राहुल गांधी कोटा आ रहे हैं।

'ना शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ ना जवाबदेही तय हुई'

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि “पूरे देश में आज जो शिक्षा प्रणाली बनी है उसमें लाखों बच्चे और लाखों परिवार इसका शिकार हो चुके हैं। जिस तरह नीट का पेपर लीक हुआ। 22 लाख बच्चों का सपना टूट गया, विश्वास टूटा। CBSE की चेकिंग में समस्या आई। लगातार कहीं ना कहीं जवाबदेही से भागने के लिए सरकार काम कर रही है। CBI की जांच तो बिठाई गई लेकिन अभी तक ना ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है और ना ही ही कोई प्रभावी कार्रवाई की है।“

'बच्चों के मां-पिता अपना पेट काटकर उन्हें पढ़ाते'

पायलट ने आगे कहा कि, “राहुल गांधी ने जो अभियान शुरू किया है वो देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। देश के नौजवानों जो भविष्य ढूंढते हैं, परीक्षा देते हैं, उनकी तैयारी करते हैं। उनके मां-पिता अपना पेट काटकर उन्हें पढ़ाते हैं, उन्हें परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। ये जो व्यवस्था है इसमें राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे। इसकी शुरुआत कोटा से हो रही है। बड़ी संख्या में कोटा में जो बच्चे पढ़ रहे हैं, उनसे बात करेंगे।“

पायलट बोले कि, “इतना सब होने के बाद भी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है। उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार की आंख खोलने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। इसी को लेकर आज वो कोटा आ रहे हैं। खुद के भविष्य में बच्चों को जो अंधकार दिखाई दे रहा है, उसे दूर करने के लिए बच्चों से बात राहुल गांधी करेंगे। लेकिन इसी पर बीजेपी सरकार सियासत कर रही है। राहुल गांधी के कोटा से पोस्टर हटाए जा रहे हैं। बच्चों को कार्यक्रम में आने से रोका जा रहा है। कोचिंग संचालकों को धमका रहे हैं दबाव दे रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे।

ये भी पढ़ें- मूर्खाधिराज मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है बेनीवाल की RLP, बीजेपी का क्या होगा अगला कदम?

ये भी पढ़ें- 'तेरा बाप मरे या जिए, चालान तो कटेगा...', पिता को हॉस्पिटल ले जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, चाबी छीनी, फिर इलाज में देरी से हो गई मौत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.