होम/undefined/ajmer-food-poisoning-over-100-fall-sick-after-dal-bati-churma-feast

अजमेर में दाल-बाटी चूरमा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत, हाॅस्पिटल में हड़कंप

अजमेर में दाल-बाटी चूरमा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत, हाॅस्पिटल में हड़कंप
राजस्थान
22 May 2026, 07:43 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Ajmer News: अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मेवदाकलां क्षेत्र के कन्नौज गांव में सामूहिक भोज के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार रात्रि जागरण के बाद शुक्रवार सुबह आयोजित भोज में लोगों को दाल-बाटी, लड्डू और छाछ परोसी गई थी। भोजन के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत करने लगे। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोग अपने बीमार परिजनों को लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे। इसके बाद हाॅस्पिटल में बेड कम पड़ गए।

जागरण के बाद भोज में शामिल हुए थे ग्रामीण

घटना की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में बीमार ग्रामीणों को जूनिया और केकड़ी के जिला हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक साथ इतने लोगों के पहुंचने से हाॅस्पिटल में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर मौजूद नर्सिंगकर्मियों ने लोगों को संभाला और इलाज चालू किया। घटना के बाद अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर बीमार ग्रामीणों का हालचाल जाना। वहीं दूसरी और खाद्य विभाग की एक टीम मेवदाकलां गांव पहुंची जहां पर रात्रि जागरण और भोज का आयोजन किया गया था।

खाद्य विभाग की टीम ने परोसे गए खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब में भेजे। फिलहाल हाॅस्पिटल में भर्ती सभी ग्रामीणों की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फूड पाॅइजनिंग का लग रहा है। हालांकि लेब की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः अश्विनी वैष्णव की जालोर को बड़ी सौगात, अब दिल्ली-जयपुर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ये भी पढ़ेंः बीजेपी की नई युवा मोर्चा की टीम में क्रिमिनल बैकग्राऊंड और भर-भरकर परिवारवाद, जानें किस-किसको मिली जिम्मेदारी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.