होम/undefined/disha-babla-honeytrap-case-jaipur-businessman-cheated-90-lakh-ai-blackmail

मुस्कुराते चेहरे और खुबसूरती से अपने जाल में फंसाती थी दिशा, हनीट्रैप में फंसाकर व्यवसायी से लूटे 90 लाख रुपये, जयपुर पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

मुस्कुराते चेहरे और खुबसूरती से अपने जाल में फंसाती थी दिशा, हनीट्रैप में फंसाकर व्यवसायी से लूटे 90 लाख रुपये, जयपुर पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश
राजस्थान
28 May 2026, 01:41 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jaipur honeytrap case: राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र से काॅरपोरेट हनीट्रैप का मामला सामने आया है। मामले में जयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस हनीट्रैप रैकेट की सरगना दिशा बाबला को जोधपुर से अरेस्ट किया है। प्रोफेशनलिज्म की आड़ में दिशा बाबला ने एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को अपने जाल में फंसाया और अब तक करीब 90 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि उसकी नजर मेरे करोड़ों के इन्वेस्टमेंट वाले एआई प्रोजेक्ट पर थी। वह उस पर कब्जा करना चाहती थी।

90 लाख लूटने के बाद भी नहीं भरा मन

पुलिस को दर्ज कराई शिकायत के अनुसार दिशा बाबला ने एआई टूल्स का इस्तेमाल करके व्यवसायी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो तैयार कर लिए। इसके बाद उसने सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए पीड़ित पर दबाव बनाया। उसने कहा कि अगर उसकी मांगें नहीं मानी तो वह वीडियो को वायरल कर देगी। इसके बाद व्यवसायी ने समाज में प्रतिष्ठा जाने के डर से 90 लाख रुपये दिशा बाबला को दे दिए। इसके बाद भी दिशा का मन नहीं भरा और उसने 50 लाख रुपये की अतिरिक्त डिमांड व्यवसायी से की। इसके अलावा पैसे नहीं देने पर व्यवसायी की फोटो और वीडियो वायरल करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने जोधपुर से पकड़ा

व्यवसायी ने बताया कि इस पूरे गिरोह के पीछे धीरज कुमार नाम के व्यक्ति का हाथ था। जिसने दिशा को हर कदम पर गाइड किया। मामले को लेकर महेश नगर थाने के सीआई सुरेश यादव ने बताया कि आरोपी महिला दिशा को जोधपुर से अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि संभावना है कि और भी पीड़ित समाज में बदनामी के डर से सामने नहीं आए हैं ऐसे में दिशा से कड़ाई पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ेंः Bakrid 2026: राजस्थान में बकरीद पर बिका 1.35 लाख का 'शाहरुख' नामक बकरा, वजन-ऊंचाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ेंः Ajmer News: अजमेर में चलती स्काॅर्पियो बनी आग का गोला, कांग्रेस नेता रामसिंह समेत परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.