होम/undefined/easy-and-healthy-dinner-recipe-for-working-people

Easy And Healthy Dinner Recipe: अब ऑफिस से लौटने के बाद नहीं होगी डिनर की टेंशन, सिर्फ 2 चीजों की ही तैयार करें टेस्टी और हेल्दी डिनर

Easy And Healthy Dinner Recipe: अब ऑफिस से लौटने के बाद नहीं होगी डिनर की टेंशन, सिर्फ 2 चीजों की ही तैयार करें टेस्टी और हेल्दी डिनर
लाइफ स्टाइल
02 May 2026, 12:55 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Easy And Healthy Dinner Recipe: दिनभर ऑफिस की थकान के बाद घर लेट पहुंचकर सबसे पहले जो मन करता है, तो है रेस्ट करना। दिन भर के काम-काज और ट्रैवल से बॉडी इतनी थक जाती है कि आपका मन किचन में खड़े रहकर खाना बनाने का तक नहीं करते। पर भूखे पेट का क्या करें? ऐसे में बाहर से खाना ऑर्डर करना आसान लगता है। लेकिन रोज़-रोज़ का बाहर का खाना हमारी सेहत और जेब, दोनों पर भारी पड़ता है। लेकिन अब आप फिक्र छोड़िये क्योंकि हम लाए हैं आपके लिए 10 ऐसी आसान और हेल्दी डिनर रेसिपीज़, जो मिनटों में बनेंगी, पेट भरेंगी और बजट भी कंट्रोल में रखेंगी। चाहे आप अकेले हों, दोस्तों के साथ हों या परिवार के लिए बना रहे हों, ये रेसिपीज़ हर बार काम आएंगी।

1. मसाला खिचड़ी

सामग्री

चावल,

मूंग दाल

1 प्याज,

1 टमाटर,

हल्दी जीरा

घी

नमक

विधि:

घी में जीरा-हिंग डालें, प्याज-टमाटर भूनें। दाल-चावल, हल्दी-नमक, पानी डालकर प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी लगाएं। घी डालकर परोसें।

2. बैंगन भाजा

सामग्री:

2 -3 बैंगन

बेसन

हल्दी

लाल

मिर्च

नमक

तेल

विधि

बैंगन को मोटे स्लाइस में काटें। बेसन-मसाले-नमक में लपेटकर गरम तेल में दोनों तरफ से सुनहरा तलें।

3. नेपाली चौखानी

सामग्री

आलू

1 प्याज

2 टमाटर

मेथी दाना

हल्दी

धनिया पाउडर

तेल

नमक

विधि:

तेल में मेथी दाना चटकाएं, प्याज-टमाटर भूनें। उबले आलू, मसाले डालकर हल्का पानी डालें और गाढ़ी ग्रेवी में पकाएं।

4. ईरानी बोरानी भाजन

सामग्री:

3 बैंगन

दही,

4 लहसुन,

पुदीना,

नमक,

तेल

विधि:

बैंगन भूनकर मैश करें। गाढ़े दही में लहसुन, नमक मिलाएं। मैश बैंगन डालें, ऊपर से पुदीना और तेल डालकर परोसें।

5. स्पाइसी क्विनोआ खिचड़ी

सामग्री:

क्विनोआ

मूंग दाल

1 गाजर

4 बीन्स

1/2 अदरक

1 -2 हरी मिर्च

हल्दी

जीरा

विधि:

घी में जीरा-अदरक भूनें, सब्जियां डालें। धुली क्विनोआ-दाल, मसाले, पानी डालकर 2 सीटी में पकाएं। नींबू डालकर खाएं।

ये भी पढ़ें- AC से निकलते ही चिलचिलाती धूप में निकल रहे हैं बाहर, तो अपनाएं ये 7 देसी टिप्स

6. दाल चावल

सामग्री:

अरहर दाल

चावल

हल्दी

जीरा

हिंग

घी

नमक

विधि:

दाल को हल्दी-नमक डालकर उबालें। घी में जीरा-हिंग का तड़का लगाएं। चावल अलग उबालकर दाल-घी के साथ परोसें।

7. जीरा आलू - रोटी

सामग्री:

2 आलू,

जीरा

2 हरी मिर्च

धनिया

हल्दी

नमक

तेल

आटा

विधि:

उबले आलू को जीरा-हरी मिर्च के साथ भूनें, नमक-हल्दी डालें। आटे की रोटी सेंककर जीरा आलू के साथ गरम परोसें।

8. मशरूम करी

सामग्री:

5 -6 मशरूम

2 प्याज

2 टमाटर

1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

1 चम्मच गरम मसाला

क्रीम

तेल

विधि:

प्याज-टमाटर का मसाला भूनें, मशरूम डालकर पकाएं। गरम मसाला, नमक, पानी डालकर ग्रेवी बनाएं।

क्रीम डालकर परोसें।

9. लेमन राइस

सामग्री:

पके चावल,

नींबू,

राई,

करी पत्ता

मूंगफली

हल्दी

नमक

विधि:

तेल में राई-करी पत्ता-मूंगफली भूनें। हल्दी, चावल, नमक डालकर मिलाएं। गैस बंद कर नींबू रस डालें।

10. पनीर भुर्जी

सामग्री:

पनीर

1 प्याज

1 टमाटर

1 शिमला मिर्च

हल्दी

लाल मिर्च

गरम मसाला

तेल

विधि:

तेल में प्याज-टमाटर-शिमला मिर्च भूनें। मसाले डालें, क्रम्बल पनीर मिलाकर 2 मिनट भूनें। धनिया डालकर परोसें।

कंटेंट- एकता शर्मा

ये भी पढ़ें- भूलकर भी ना पीएं ये जूस... बाल हो जायेंगे इतने शानदार कि हर नजर आप पर जाएगी ठहर !

ये भी पढ़ें- एक बार घर पर ट्राई कर लेंगे आइसक्रीम की ये रेसिपी तो भूल जाएंगे बड़े-बड़े ब्रांड, स्वाद भी एक


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.