AC से निकलते ही चिलचिलाती धूप में निकल रहे हैं बाहर, तो अपनाएं ये 7 देसी टिप्स

AC से निकलते ही चिलचिलाती धूप में निकल रहे हैं बाहर, तो अपनाएं ये 7 देसी टिप्स
लाइफ स्टाइल
29 Apr 2026, 01:32 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Summer Dehydration Tips: मौसम का मिजाज़ इन दिनों तेज़ी से बदल रहा है। जहां एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर अचानक बारिश और आँधी राहत भी दे रही है। एक तरफ राजस्थान में हालात ऐसे हैं कि लोगों को रात में भी दिन जैसी गर्मी का एहसास हो रहा, महाराष्ट्र और गुजरात में भी पारा 36 से 40 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। इसके चलते सरकार ने कई कदम भी उठाए हैं, लेकिन खुद की हेल्थ का ध्यान रखना हमारी भी ज़िम्मेदारी है।

AC की ठंडक से निकलकर सीधे धूप की गर्मी में जाने से तबीयत खराब हो रही है, गले में दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ रही हैं। अब धूप तो हम कम नहीं कर सकते, पर कुछ सावधानियां ज़रूर रख सकते हैं, और ये सिंपल टिप्स सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए हैं जो बाहर काम करने जाते हैं।

1. नारियल पानी

ये नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो पसीने से निकले नमक की कमी पूरी करता है।गर्मी में बॉडी को तुरंत हाइड्रेट करता है और लू से बचाता है। इसे आप अल्टरनेटिव दिन में पी सकते है.

2. गन्ने का जूस

ग्लूकोज़ का बेहतरीन सोर्स है गन्ने का जूस, नेचुरल स्वीटनेस के साथ तुरंत एनर्जी देता है और थकान दूर करता है। साथ ही साथ लिवर को डिटॉक्स करता है और गर्मी से होने वाली कमजोरी मिटाता है।

3. चिया सीड्स, खीरा, मिंट वाला पानी

चिया और खीरा बॉडी को अंदर से ठंडक देते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते।पुदीना पेट को ठंडा रखता है और गर्मी से होने वाली एसिडिटी, कब्ज़ और पेट की गर्मी से मुँह में होने वाले छालो से भी राहत देता है।

4. सौंफ और मिश्री का पानी

सौंफ शरीर की गर्मी कम करती है और डाइजेशन ठीक रखती है।मिश्री के साथ लेने से मुँह के छाले और चक्कर की दिक्कत दूर होती है और आप लम्बे समय तक धुप में काम कर सकते है.

5. टमाटर-खीरे की सलाद

इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है जो बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है।लाइकोपीन और विटामिन-C स्किन को टैनिंग और सन डैमेज से बचाते हैं।

6.फ्रूट्स खाये

मौसमी फ्रूट्स तरबूज, खरबूजा, आम जैसे फल पानी और फाइबर से भरपूर होते हैं जो डिहाइड्रेशन रोकते हैं। ये नेचुरल शुगर देते हैं जिससे बिना भारी लगे एनर्जी बनी रहती है।

7. गोंद कतीरा

ये नेचुरल कूलेंट है जो बॉडी का तापमान कम रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है।पेट की जलन और कब्ज़ में राहत देता है, गर्मी में पेट ठंडा रखता है।

इसके अलावा रखें ये सब अपने साथ

बदलते मौसम में आंधी और धूप दोनों एक साथ आते है. इसलिए ज़रूरी है की ऐसे मौसम में छाता ज़रूर अपने साथ रखे , आप हैट, कैप और टोपी भी इस्तेमाल कर सकते है. जो धुप में आपका बचाव करता है.

ये भी पढ़ें- एक बार घर पर ट्राई कर लेंगे आइसक्रीम की ये रेसिपी तो भूल जाएंगे बड़े-बड़े ब्रांड, स्वाद भी एक

ये भी पढ़ें- गर्मियों में मीठा खाने का मन है, तो बनाएं ये 3 चिया सीड्स पुडिंग! स्वादिष्ट भी और ब्लड शुगर भी नहीं

ये भी पढ़ें- चुभती गर्मी में खुद को कूल और फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें ये देसी ड्रिंक, गर्मी हो जाएगी छूमंतर!

Content : Ekta Sharma


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.