Summer skin care: गर्मियों में पसीने की चिपचिप से चेहरा हो गया बेजान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Summer Skin care: उफ़ ये गर्मी! बढ़ते काम-काज का स्ट्रेस और ये पॉल्यूशन..इससे चेहरे की हालत क्या से क्या हो गई है। इन गर्मियों में आप इस वक्त यही महसूस कर रहे होंगे। ये टीवी पर चल रहा कोई एडवर्टाइज़मेंट नहीं, बल्कि सच है। गर्मी आते ही चेहरे की जो हालत होती है, उसका अंदाज़ा टैनिंग, मुहाँसे (Acne) और पिगमेंटेशन (Pigmentation) से खुद-ब-खुद लग जाता है।
पर अब ऐसा और नहीं होगा। कड़ी धूप, गर्मी, पसीने से बेजान हो चुके चेहरे और अपनी स्किन को ठीक करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स को फेस पर लगाना बंद करें और आज से ही शुरू कीजिए यहाँ दिए कुछ फेस मास्क। चेहरा सिर्फ दमकेगा ही नहीं, बल्कि इन चुभती गर्मियों में हीट और टैन से प्रोटेक्ट भी करेगा। बस शर्त ये है कि इन मास्क के साथ आप अच्छी डाइट, भरपूर पानी और सनस्क्रीन को कभी स्किप न करें। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मास्क चुनें और इस गर्मी अपनी खूबसूरती बरकरार रखें।
1. खीरा और एलोवेरा मास्क (Cucumber Aloe Mask)
त्वचा को ठंडक और ताज़गी देने के लिए खीरा सबसे बेहतर इंग्रीडिएंट माना जाता है।

सामग्री:
1/2 कप ब्लेंड किया हुआ खीरा,
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल,
1 छोटा चम्मच नींबू का रस (ऑप्शनल),
ग्रीन टी (ऑप्शनल)
कैसे लगाएं?
मास्क तैयार करने के लिए एक बाउल में ऊपर दी हुई सामग्री मिलाएँ। फेस को क्लीन करें और ब्रश की मदद से इस पैक की पतली लेयर चेहरे व गर्दन पर लगाएँ। इस पैक को 5 मिनट तक रखें और नॉर्मल पानी से चेहरा व गर्दन धो लें। इसको आप रोज़ या वीक में 3 बार लगा सकते हैं।
फायदा: धूप से झुलसी त्वचा (Sunburn) को शांत करता है और इंस्टेंट रिफ्रेश महसूस कराता है।
ये भी पढ़ें- अगर आपको भी चाहिए कोरियन ग्लास स्किन तो डायट में शामिल करें ये चीजें
2. पपीता और हल्दी मास्क (Papaya Turmeric Mask)
एंटी-इंफ्लेमेटरी और ग्लोइंग स्किन के लिए चमत्कारी मंत्र

सामग्री:
1/2 कप पका हुआ पपीता,
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,
1/2 बेसन,
1 छोटा चम्मच शहद
कैसे लगाएं?
पपीता को ब्लेंडर में पीसकर इसका पेस्ट बना लें, इसमें हल्दी या बेसन और शहद मिलाकर थिक पेस्ट तैयार करें और स्टीम लेने के बाद एक मोटी लेयर अपने मुँह पर लगाएँ। इसे 5-10 मिनट तक रखें और पानी से धो लें, इसके बाद आप सनस्क्रीन ज़रूर लगाएँ।
फायदा: यह चेहरे की सूजन कम करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है।
3. स्ट्रॉबेरी ओट्स मास्क (Strawberry Oat Mask)
एक्सफोलिएशन और पोषण के लिए यह एक बेस्ट मास्क है जिसे स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सामग्री:
4-5 पकी हुई स्ट्रॉबेरी,
2 बड़े चम्मच पिसा हुआ ओट्स,
1 बड़ा चम्मच दही।
कैसे लगाएं?
स्ट्रॉबेरीज़ को मैश कर लें, इसमें ओट्स का पाउडर, मलाई हटाकर दही मिलाएँ। चेहरे को क्लीन कर मास्क को मुँह पर लगाएँ, आप इसका इस्तेमाल बॉडी वॉश के रूप में भी कर सकते हैं। इसे 15 मिनट रखें और धो लें और फेस पर बर्फ लगाकर, क्रीम से मॉइस्चराइज़ करें।
फायदा: डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को सॉफ्ट व कोमल बनाता है।
ये भी पढ़ें- चेहरे पर झुर्रियां और काले घेरे? घर पर ही 4 चीजों से बना लें ये जादुई एंटी-एजिंग मास्क, 30 मिनट में
4. कोरियाई राइस मास्क ( Korean rice mask)
स्किन को सॉफ्ट और ग्लोई बनाने के लिए यूज किया जाता है।

सामग्री
1/2 चावल का आटा (राइस पाउडर)
1 चम्मच कच्चा दूध
1 बड़ा चम्मच शहद
कैसे लगाएं?
राइस पाउडर,दूध, शहद को अच्छी तरह से मिक्स करें। चहरे पर स्टीम ले और इस मास्क को गर्दन और कोहनी और घुटने पर लगाएं। इसे 10 मिनट रखे और सर्कुलर मोशन में रब करते हुए पानी से धो लें।
फायदा: स्किन को एक्सफोलिएट करके स्किन को सॉफ्ट और रेडिएंट बनाता है।
कंटेंट- एकता शर्मा
ये भी पढ़ें- एक बार घर पर ट्राई कर लेंगे आइसक्रीम की ये रेसिपी तो भूल जाएंगे बड़े-बड़े ब्रांड, स्वाद भी एक नंबर
इस लिंक को शेयर करें

