होम/jaipur/jaipur-nagar-nigam-mayor-elections-congress-sunita-methi-candidate

Jaipur Nagar Nigam Mayor Elections: कांग्रेस से सुनीता मेठी जयपुर मेयर प्रत्याशी! पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को दी थी पटखनी

Jaipur Nagar Nigam Mayor Elections: कांग्रेस से सुनीता मेठी जयपुर मेयर प्रत्याशी! पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को दी थी पटखनी
जयपुर
19 Sept 2026, 03:01 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

नगर निगम समेत प्रदेश के कुल 309 में से 305 निकायों के अध्यक्ष पद के नामांकन के आखिरी दिन इनके नामों की उठापटक आखिर खत्म होती दिखाई दे रही है। जयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को उतारा तो कांग्रेस ने सुनीता मेठी को उनके सामने खड़ा कर दिया। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। सुनीता मेठी अचानक जयपुर नगर निगम कार्यालय पहुंची और नामांकन पत्र ले लिया।

ज्योति खंडेलवाल को दी थी पटखनी

कांग्रेस की सुनीता मेठी ने अपने वार्ड 110 से पूर्व मेयर बीजेपी की ज्योति खंडेलवाल को 2 हजार वोट हराया था। इसी उपलब्धि को कांग्रेस ने ध्यान रखते हुए उन्हें बीजेपी के सामने मेयर पद के लिए खड़ा किया है।

पार्टी के आदेश पर आई हूं यहां- सुनीता मेठी

मीडिया से बातचीत में सुनीता ने कहा कि पार्टी का आदेश है, जिसका मैं पालन कर रही हूं। वार्ड और पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। पार्टी मुझे जो भी आदेश देगी, उसका मैं पालन करूंगी।

इधर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ ने साफ कहा है कि मेयर का चुनाव बीजेपी ही जीतेगी। कांग्रेस के वोट भी बीजेपी को जाएंगे। कांग्रेस के कई लोग बीजेपी के संपर्क में हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि कांग्रेस भी यही दावा कर रही है कि मेयर उसी का बनेगा। बीजेपी के कई पार्षद उसके संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें- जयपुर में बीजेपी के सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी, दाखिल करेंगे नामांकन

ये भी पढ़ें- Rajasthan 10 Nigam Mayor Elections: जयपुर, जोधपुर, कोटा में सबसे टफ मेयर चुनाव, 2 में बीजेपी की तरफ निर्दलियों का झुकाव

ये भी पढ़ें- राजस्थान के 10 नगर निगमों में मेयर की जंग: 2 निर्विरोध, 8 में मुकाबला, जयपुर-जोधपुर-कोटा में आज आखिरी दांव


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.