बीजेपी, कांग्रेस या निर्दलीय...राजस्थान निकाय चुनाव में असली जीत किसकी?

राजस्थान के निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आ चुके हैं। इनका गणित बताता है कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोटों की लड़ाई बेहद करीबी रही, लेकिन सीटों की लड़ाई में बीजेपी स्पष्ट रूप से आगे निकल गई।
इसे आंकड़ों में समझिए—
बीजेपी: 35.18% वोट → 4,179 वार्ड
कांग्रेस: 34.24% वोट → 3,613 वार्ड
निर्दलीय: 27.38% वोट → 2,273 वार्ड
आम आदमी पार्टी: 0.46% वोट → 42 वार्ड
RLP : 0.94% वोट → 63 वार्ड
NOTA : 1.03% वोट →
CPIM : 0.32% वोट → 38 वार्ड
BSP : 0.28% वोट → 19 वार्ड
BAP : 0.13% वोट → 8 वार्ड
यानी बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में सिर्फ 0.94 प्रतिशत अंक का अंतर है, लेकिन वार्ड जीत में अंतर 566 का है। इसका सीधा अर्थ है कि बीजेपी के वोट ज्यादा प्रभावी तरीके से वार्ड जीत में तब्दील हुए।
वहीं कांग्रेस का वोट शेयर बीजेपी के बेहद करीब रहने के बावजूद वह उतने वार्ड नहीं जीत सकी। और निर्दलीयों का वोट शेयर बहुत बड़ा होने के बावजूद वह अलग-अलग उम्मीदवारों में बंट जाने के कारण उसी अनुपात में सीटों में नहीं बदल पाया।
एक लाइन में चुनाव का गणित
वोट शेयर में बीजेपी-कांग्रेस लगभग बराबर, लेकिन वोटों के भौगोलिक बंटवारे और वार्ड स्तर पर बीजेपी की बढ़त ने उसे 566 वार्ड ज्यादा दिला दिए।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Nikay Elections Results 2026: NOTA से कम वोट मिले RLP को, AAP-BAP-BSP का बुरा हाल
ये भी पढ़ें- निर्दलियों के भरोसे अब बीजेपी-कांग्रेस, निगम-परिषद-पालिका...बोर्ड बनाने के लिए दूसरों का मुंह ताकतीं ताकतवर पार्टी
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव: सिर्फ 0.94% ज्यादा वोट, लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड कैसे ज्यादा जीते
इस लिंक को शेयर करें

