Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Udaipur में 'आतंक' का साया, 8 लोगों को बनाया निवाला, शहर के पास मूवमेंट से दहशत

राजस्थान के उदयपुर में एक आदमखोर तेंदुआ आतंक का पर्याय बन गया है। पिछले एक महीने में इसने 8 लोगों को अपना शिकार बनाया है। अब शहर के पास तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला, जिससे लोगों में दहशत है।

Udaipur में 'आतंक' का साया,  8 लोगों को  बनाया निवाला, शहर के पास मूवमेंट से दहशत

राजस्थान का उदयपुर के लोग इन दिनों खौफ के साये में जी रहे हैं। जरा सी भी आहट होने पर लोग जगकर बैठ जाते हैं। यहां तक बड़े से बूढ़े तक अकेले बाहर नहीं निकल रहे। इस दहशत का नाम तेंदुआ है जो बीते एक महीने के भीतर 8 लोगों को अपना शिकार बन चुका है। आदमखोर को पकड़ने के लिए कई हफ्तों से वन विभाग डेरा डाले हुए है, यहां तक सेना की भी मदद ली गई। शूट एंड साइट का ऑर्डर दिया गया,  खास शूटर्स बुलाए गए लेकिन अभी तक तेंदुआ गिरफ्त में नहीं आया है। वन विभाग की टेंशन तब और बढ़ गई जब ग्रामीण इलाके से निकलकर तेंदुए का मूवमेंट शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर मिला। वहीं, उदयपुर से सटे इलाको में एक नहीं बल्कि तीन तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आ रही है। 

ये भी पढ़ें- Udaipur में दशहत बरकरार, 80 कर्मचारी तेंदुआ पकड़ने में नाकाम, अभी तक पांच लोगों को बनाया शिकार

गोगुंदा गांव में आदमखोर से परेशान ग्रामीण

बता दे, तेंदुए ने सबसे ज्यादा आतंक गोगुंदा गांव में मचा रखा है। वह, कई लोगों को अपना शिकार बन चुका है। इस गांव में तेंदुए को गोली मारने का आदेश दिया गया है। वह 15 दिनों में 7 लोगों को निवाला बना चुका है। पहले जंगलों और झाड़ियों पीछे से शिकार करने वाला तेंदुआ उदयपुर शहर से सटे इलाकों में पहुंच चुका है। बीते दिनों उदयपुर से सटे गांव ढिकली स्थित पिंडवाड़ा में तेंदुए का शव बरामद हुआ था। 3-4 दिनों के अंदर तीन तेंदुए को देखे गए हैं। ये गांव 12 किलोमीटर की दूरी पर है। जबकि मुख्य शहर से इसकी दूरी कवल 6 किलोमीटर है। 

तीन तेंदुए दिखने से दहशत में लोग

इससे इतर वरदा गांव के रहने वाले  शिवराज सिंह देवड़ा ने बताया वह गांव से शहर जा रहे थे। तब उन्हें तेंदुआ दिखा जिसका वीडियो उन्होंने बना लिया था। वह फेमस टूरिस्ट स्पॉट बाहुबली हिल से कुछ ही दूरी पर था। यहां पर हर दिन भारी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में पांच किलोमीटर के अंदर तीन तेंदुए को मूवमेंट ने चिंता बढ़ा दी है। जबकि वरदा गांव में भी एक तेंदुए को देखा गया था जब उसने बकरी का शिकार किया था। गांव वालों के चिल्लाने पर वह भाग निकला,हालांकि अभी तक इंसानों पर हमले की बात सामने नहीं आई है।