होम/rajasthan/jagan-gurjar-3-marriage-mamata-gurjar-komesh-gurjar

जगन गुर्जर ने क्यों की थी 3 शादियां? तीसरी तो राजस्थान की पहली महिला डकैत, खूबसूरत इतनी कि देखने के लिए कोर्ट के बाहर लगती भीड़

जगन गुर्जर ने क्यों की थी 3 शादियां? तीसरी तो राजस्थान की पहली महिला डकैत, खूबसूरत इतनी कि देखने के लिए कोर्ट के बाहर लगती भीड़
राजस्थान
30 Jun 2026, 02:09 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jagan Gurjar Marriage: राजस्थान का कुख्यात दस्यू जगन गुर्जर अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चित था। जिनमें से एक है उसकी तीन-तीन शादियां। जी हां, जगन गुर्जर ने एक नहीं बल्कि 3-3 शादियां की थीं।

ममता गुर्जर के साथ पहली शादी

जगन गुर्जर की पहली शादी साल 2000 में ममता गुर्जर के साथ हुई थी। ममता गुर्जर को जगन गुर्जर ने साल 2017 में जेल से छूटने के बाद धौलपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़वाया था लेकिन जगन की आपराधिक छवि के चलते ममता को जनता का साथ नहीं मिला और वो चुनाव हार गईं।

2006 में दूसरी शादी

जगन की दूसरी शादी 2006 में मुकेश गुर्जर से हुई थी। मुकेश के बाद उसका दिल दस्यू सुंदरी कोमेश गुर्जर पर आया। कोमेश गुर्जर अपने पिता की हत्या के बाद बीहड़ों में आकर आपराधिक दुनिया में आ गईं थीं। कोमेश जगन के गैंग के साथ रहने लगी थीं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गई थी। जगन और कोमेश की शादी कब हुई इसकी कोई सटीक तारीख या साल नहीं उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- लूडो खेलते-खेलते ऐसा क्या हुआ कि कैदी विष्णु ने कर दी जगन गुर्जर की हत्या!

ये भी पढ़ें- डकैत जगन गुर्जर की मौत, अजमेर की हाईसिक्योरिटी जेल में मिला शव

गर्भवती होने पर कोमेश ऊंट पर बैठकर हिंडौन के अस्पताल आईं

लेकिन ये कहा जाता है कि जगन के साथ बीहड़ों में रहते हुए जब कोमेश गर्भवती हो गई थीं तो वो ऊंट पर बैठकर धौलपुर के बीहड़ों से निकलकर हिंडौन के एक निजी अस्पताल गईं थीं। जहां पर उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद वो वापस बीहड़ों में आ गईं थी। इसके बाद जगन ने कोमेश से शादी की थी। कोमेश अभी भी धौलपुर में अपने तीन बच्चों के साथ रहती हैं और भैंस का दूध बेचकर गुजारा करती हैं।

ये भी पढ़ें- वसुंधरा को धमकी, पायलट के सामने सरेंडर...बेहद रोचक था डकैत जगन गुर्जर का इतिहास

ये भी पढ़ें- जगन गुर्जर की मौत पर भड़के हनुमान बेनीवाल, सरकार से जांच की उठाई मांग


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.