Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Udaipur News: पंच परिवर्तन समाज जीवन में आने से समृद्ध राष्ट्र होगा : निम्बाराम

इस दौरान क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने कहा संघ के 100वें साल में प्रवेश के साथ ही प्रत्येक मंडल और ग्राम स्तर तक शाखाओं की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य चल रहा है। समाज मे विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य को आज करने की आवश्यक्ता है।

Udaipur News: पंच परिवर्तन समाज जीवन में आने से समृद्ध राष्ट्र होगा : निम्बाराम

ऋषभदेव भगवान की पावन धरा पर आरएसएस का विजयादशमी कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत में संचलन निकला, जिसमे पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष के वादन के साथ कदम से कदम मिलाकर नगर संचलन किया। साथ ही बिरसा मुंडा जयंती को सभी समाज मिलकर मनाएं, ये भी कहा है।

पूर्ण गणवेशधारी में किया नगर संचलन

नगर मे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, समाज के प्रबुद्ध जन, व मातृशक्ति ने जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। संचलन मे कुछ दूरी तक पूज्य राष्ट्रीय संत पुलक सागर गुरुदेव भी संचलन के आगे चले। संचलन टाउन हॉल मैदान से शुरू होकर नगर भ्रमण के बाद दोबारा टाउन हॉल पहुंचा। जहां पुलक सागर जी महाराज व निम्बाराम क्षेत्रीय प्रचारक के द्वारा सर्वप्रथम शस्त्र पूजन हुआ।

बिरसा मुंडा जयंती को सभी समाज मनाएं मिलकर

इस दौरान क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने कहा संघ के 100वें साल में प्रवेश के साथ ही प्रत्येक मंडल और ग्राम स्तर तक शाखाओं की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य चल रहा है। समाज मे विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य को आज करने की आवश्यक्ता है। साथ ही कहा कि छुआछूत ऐसी गंभीर बीमारी है, इसे खत्म कर प्रत्येक हिन्दू को गले लगाना होगा, हमें संयुक्त परिवार को बढ़ावा देना होगा, आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जन्म जयंती वर्ष पर सभी समाज मिलकर के महापुरुष की जयंती मनाए। बिरसा मुंडा ने समाज जागरण के।लिए अपना सर्वस्व जीवन लगा दिया। अहिल्याबाई होलकर ने समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य किया आज उनकी 350 वीं जन्म जयन्ति पर्व को सभी मिलकर मनायें।

ये भी पढ़ें

आगे उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नही होते ,वे सभी के होते है। उन्होंने कहा समाज मे पर्यवारण की दृष्टि को लेकरभी कार्य करने की आवश्यकता है, पारिवारिक रूप से भी आज गृह सभा करने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा संस्कृति सबकी एक चिरन्तन खून रगों में हिन्दू है। नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी के विषय भी व्यक्तिगत व परिवारों में ले जाने की आज आवश्यकता है।

संत पुलक सागर बोले इंडिया गुलामी का प्रतीक है

इस कार्यक्रम के समापन पर संत पुलक सागर ने कहा भारत शक्तिशाली राष्ट्र बना है जिसमे संघ की बड़ी भूमिका है, देश भक्ति, अनुशासन, चरित्र व सत्यनिष्ठा स्वयंसेवकों से सीखनी चाहिए, संघ किसी पार्टी, जाति या धर्म का विरोधी नही है। प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए राष्ट्र प्रथम है, देश के पतन का कारण संस्कृति, सभ्यता, भाषा, व संस्कार समाप्त होने से है, भारत को खतरा दुश्मनों से नहीं भारत मे रहने वाले षड़यंत्रकारी तत्वों से है, षड़यंत्रकारी शक्तियां हिन्दू समाज को जातियों मे बाटने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। स्वयंसेवक इनकी मंशा को सफल ना होने देंगे, इंडिया गुलामी का प्रतीक है हमें भारत ही बोलना चाहिए, भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, हम सब भारत है, मैं संचलन में चला तो ऐसा लगा पूरा देश मेरे साथ चल रहा है। इस अवसर पर समाज के कई प्रबुद्धजन ,मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

रिपोर्ट- जितेश जेठानंदानी