Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, बोलीं- मानदेय मांगने पर देते हैं पद से हटाने की धमकी

आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने 5 महीने से मानदेय न मिलने पर सरकारी अस्पताल का मुख्य गेट जाम कर दिया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और बीसीएमओ को हटाने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर।

आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, बोलीं- मानदेय मांगने पर देते हैं पद से हटाने की धमकी

5 महीनों से मानदेय न मिलने पर आखिरकार आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध टूट ही गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल का मुख्य गेट जाम कर दिया। वहीं, उन्होंने मानदेय न मिनले पर धरने की चेतवानी दी। जिससे मरीजों को परेशानी हुई। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आशा सहयोगिनी संघ श्रीगंगानगर अध्यक्ष सीता स्वामी के प्रतिनिधित्व में किया गया। मीडिया से परेशानी व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने 5 महीने से वेतन न मिलने सेआर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: बैठक में तल्ख अंदाज में नजर आए भूपेंद्र यादव, बोले-लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर लगाएं आरोप

वहीं, धरना प्रदर्शन करते हुए आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया । कहा कि जब भी उनसे मानदेय देने की बात कहते हैं तो वो नौकरी से निकलाने और पद से हटाने की धमकी देते हैं। वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने मांग रखी,बीसीएमओ को हटाया जाए। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई और मानदेय नहीं दिया गया तो हम अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। 

अस्पताल इंचार्ज ने की मुलकाात

आशा हयोगिनी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मरीजों के लिए मुसीबत लेकर आए। जगह-जगह पेशेंट भटकते दिखाई दिए। एक दिवसीय धरने पर सीएचसी इंचार्ज डॉ तेजकुमार ने सगठंन के सदस्यों के मुलाकात कर उनकी समस्या जानी, साथ ही जल्द ही समाधान का आश्वसन दिया। बताया कि सहयोगिनी कार्यकर्ताओं के अप्रैल से जुलाई तक के वेतन की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही उन्हें मानदेय मिल जाएगा,उन्होंने इसके लिए आला-अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।