Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

India Couture Week: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने किया विक्की कौशल के साथ रैप वॉक, यूजर्स बोले 'पावर कपल', देखें तस्वीरें

India Couture Week 2024: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना जिस इवेंट में रैप वॉक कर रहे हैं। वो इवेंट दिल्ली में आयोजित हुआ है। इवेंट इंडिया कॉउचर वीक 2024 शो में बहुत से बॉलीवुड स्टार्स ने हिस्सा लिया है। हाल में खुशी कपूर और वेदांग रैना का रैंप वॉक काफी वायरल हुआ था।

1/6

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के एक रैप वॉक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रखी हैं। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, उनके मुंह से सब पावर कपल शब्द ही निकल रहा है।

2/6

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना जिस इवेंट में रैप वॉक कर रहे हैं। वो इवेंट दिल्ली में आयोजित हुआ है। इवेंट इंडिया कॉउचर वीक 2024 शो में बहुत से बॉलीवुड स्टार्स ने हिस्सा लिया है। हाल में खुशी कपूर और वेदांग रैना का रैंप वॉक काफी वायरल हुआ था।

3/6

अब विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की नई जोड़ी ने बवाल मचा दिया है। आपको बता दें, पहली बार विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना एक-साथ नजर आए हैं। दोनों ने इंडिया कॉउचर वीक 2024 में शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया था। रश्मिका के साथ विक्की की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ गई।

4/6

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना पहली बार पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' में साथ काम करने वाले हैं। स्क्रीन पर रश्मिका के साथ विक्की की जोड़ी बन चुकी है। अब दोनों ने इंडिया कॉउचर वीक 2024 के ग्रैंड फिनाले राउंड में रैंप वॉक किया था। 31 जुलाई की शाम विक्की और रश्मिका फाल्गुनी शेन पीकॉक के शोस्टॉपर थे। दोनों ने शानदार तरीके से शो समाप्त किया।

 

5/6

रैंप पर विक्की और रश्मिका साथ में काफी कंफर्टेबल दिख रहे थे। दोनों साथ में हंसते-मुस्कुराते नजर आए। विक्की, रश्मिका को अपनी ओर खींचते हैं और उनकी कमर में हाथ डालकर वॉक करते हैं। रश्मिका ने सीक्विन और मोतियों से सजा व्हाइट लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी, जबकि विक्की आइवरी और गोल्ड बंदगला शेरवानी में जंच रहे थे।

6/6

वायरल वीडियो में फैंस इस छावा जोड़ी को काफी पंसद कर रहे हैं। जिसके बाद दोनों की अपकमिंग फिल्म के लिए भी यूजर्स में बेताबी देखने को मिली है।