Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

'संस्कार दिखते हैं', Aaradhya ने छुए शिव राजकुमार के पैर, Aishwarya Rai ने दिया ऐसा रिएक्शन

Aishwarya Rai -Aaradhya Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस  वीडियो में आराध्या का संस्कार देख ऐश के चाहने वाला काफी खुश हैं। बता दें कि यह वीडियो SIIMA 2024 इवेंट के दौरान की है। वीडियो में  ऐश को 'पोन्नियिन सेलवन' के लिए बेस्ट अवार्ड मिलने के बाद आराध्या ऐश्वर्या के पास दौड़कर गईं और उन्हें गले लगा लेती है।

'संस्कार दिखते हैं', Aaradhya ने छुए शिव राजकुमार के पैर, Aishwarya Rai ने दिया ऐसा रिएक्शन

Aishwarya Rai-Aaradhya Viral Video: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। इस कार्यक्रम में उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या और आराध्या SIIMA 2024 में रेड कार्पेट पर साथ-साथ चलीं। दोनों को साथ हर कोई काफी खुश नजर आया। 

आराध्या ने इवेंट में मिलने वाले हर व्यक्ति को इतना सम्मान और आदर किया कि हर उनके इस सादगी पर अपना दिल हार बैठा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आराध्या को शिव राजकुमार के पैर छूते हुए देखा जा सकता है, जिसने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया है।

वायरल हुए वीडियो में दे आराध्या को अपनी मां के पास दौड़ते हुए और उन्हें गले लगाते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है। अन्य सेलेब्स ने ऐश को बधाई दी, वहीं वह कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार का अभिवादन करती नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या ने आराध्या को भी शिवा से मिलवाया। आराध्या उनसे मिलकर अपनी खुशी जाहिर करती हैं और जोड़कर झुककर उनके पैर भी छुती हैं।

आराध्या के इस अंदाज को देख नेटिज़ेंस खुश हो जाते हैं। कई यूज़र्स ने कमेंट किया कि ऐश्वर्या ने अपनी बेटी की अच्छी परवरिश की है और कुछ ने तो यह भी बताया कि जब भी ऐश्वर्या कोई उपलब्धि हासिल करती हैं तो वह अपनी मां के बगल में ही नजर आती हैं। एक नेटिजन ने लिखा, "वह बहुत सम्मानीय हैं। ऐश ने एक मां के तौर पर जीत हासिल की है।" जबकि दूसरे ने लिखा, "संस्कार दिखते हैं...उन्होंने अपनी बेटी की कितनी खूबसूरती से परवरिश की है।"