Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

26 साल बाद किया सलमान खान ने ‘ओ ओ जाने जाना’ का हुक स्टेप, वीडियो हुआ वायरल

Salman Khan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। लेकिन उनके संगीत के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इसके सलमान खान का भी एक वीडियो काफी वायरल है। जिसमें वो अपने गाने ओ ओ जाने जाना का हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। 

This browser does not support the video element.

Salman Khan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। लेकिन उनके के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इसके सलमान खान का भी एक वीडियो काफी वायरल है। जिसमें वो अपने गाने ओ ओ जाने जाना का हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। वीडियो के लास्ट में अनंत अंबानी यूलिया वंतूर को लेकर आते हैं। जिसके बाद फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

सलमान को याद आया ‘ओ ओ जाने जाना’

के संगीत में सलमान खान ‘ओ ओ जाने जाना’ का हुक स्टेप करते नजर आए। अनंत अंबानी भी उनके साथ डांस कर रहे हैं। तभी वो सलमान खान की गर्लफ्रैंड रही यूलिया वंतूर को भी वहां लेकर आ जाते हैं। आपको बता दें, ये गाना सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या, का है। जोकि साल 1998 में रिलीज हुई थी।

सलमान-यूलिया ने किया डांस

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें सलमान खान और यूलिया वंतूर ओ ओ जाने जाना पर डांस कर रहे हैं। उन्हें साथ में डांस फ्लोर पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में विक्की कौशल और पूजा हेगड़े को भी एक साथ इस सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा, 'क्या बात है भाईजान'. वहीं एक फैन ने लिखा, 'आपकी जोड़ी कमाल की है'।

12 जुलाई को होगी अनंत-राधिका की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी शादी की प्री वेडिंग फेस्टिविटीज मार्च से ही चल रही हैं। अब हाल ही में कपल की संगीत सेरेमनी आयोजित हुई, जैसे ही समारोह शुरू हुआ, कई मशहूर हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से सेरेमनी की शोभा बढ़ाई। यह सेरेमनी एक स्टार-स्टडेड इवेंट था जिसमें सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मौनी रॉय, दिशा पटानी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और वरुण धवन सहित कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया।