Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

दुनिया में खत्म हो जाएंगे लड़के? Y क्रोमोसोम पर आई रिचर्स का चौंकाने वाला खुलासा

Y chromosome research 2024: Y क्रोमोसोम के धीरे-धीरे खत्म होने की संभावना ने दुनिया को चौंका दिया है। जानिए कैसे ये जीन लड़कों के जन्म को प्रभावित कर सकता है और क्या वाकई भविष्य में केवल लड़कियां ही पैदा होंगी जानें इस रिचर्स में। 

दुनिया में खत्म हो जाएंगे लड़के? Y क्रोमोसोम पर आई रिचर्स का चौंकाने वाला खुलासा

इन दिनों क्रोमोसोम शब्द की चर्चा जोरों-शोरो से हो रही है। इसक पीछे की मुख्य वजह इस शब्द पर प्रकासित हुई रिपोर्ट है। जिसमें कहा गया है कि आने वाले सालों में दुनिया केवल लड़कियां पैदा होंगी बल्कि लड़के खत्म हो जायेंगे। जिसने सभी को चौंका दिया है। ऐसे में सबले पहले ये जानना जरूरी है आकिर क्रोमोसोम होता क्या है। दरअसल, मां के गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का या लड़की ये क्रोमोसोम निर्धारित करता है। महिलाओं के शरीर में दो X क्रोमोसोम तो पुरुषों में एक X और दूसरा Y क्रोमोसोम पाया जाता है। जब महिला-पुरुष के XX कोमोसोम का मिलन होता है तो लड़की जन्म लेती है, वहीं XY क्रोमोसोम मिलने पर भ्रूण लड़के का होता है। कुल मिलाकर, लड़के के लिए Y क्रोमोसोम की जरूरत पड़ती है। हालांकि, इसी पर एक शोध सामने आया गया है जिसमें कहा गया है, पुरुषों के अंदर लगातार वाई क्रोमोसोम की संख्या धीरे-धीरे घटती जा रही है। अगर ये ऐसा ही चलता रहता है तो एक वक्त बताएगा जब पुरुषों में इसकी संख्या बिल्कुल खत्म हो जायेगी और लड़कों का जन्म होना बंद हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें-

दुनिया में नहीं होगा लड़कों का जन्म?

इस स्टडी को लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चिंता जाहिर की है। शोध में कहा गया है, पुरुषों कें Y क्रोमोसोम की संख्या भले-भले धीरे-धीरे कम हो रही हो पर इसे खत्म में लाखों वर्षों का वक्त लग सकता है। अगर इसानों में Y क्रोमोसोम का ऑप्शन सब्सिट्यूट के तौर पर नये जीन को नहीं विकसित किया गया और उसे ही इनके धीरे-धीरे खत्म होना जारी रहा तो धरती पर इंसान का जीवन खत्म हो सकता है। बता दें, पुरुषों के गुणसूत्र में लगभग 900 एक्स जीन तो वाय में 55 जीन पाये जाते हैं। पुरुषों में वाई क्रोमोसोम महत्वूपर्ण जीन होता है जो भ्रूण का विकास पुरुष के तौर पर करता है। गर्भधारण के लगभग 3 महीने तक ये जीन अन्य जीनों के साथ मिलकर भ्रुण में पुरुष हार्मोन का विकास करता है। 

Y क्रोमोसोम के खत्म पर होने पर क्या होगा?

ऐसे में सवाल है कि अगर पुरुष के शरीर में वाई क्रोमोसोम की संख्या खत्म हो जाये तो इसके बाद भी दुनिया में लड़कों का जन्म होगा या नही? इसे लेकर स्पष्ट किया गया है कि वैज्ञानिकों को चूहों की दो ऐसी प्रजातियां मिलती हैं जिनमे वाई क्रोमोसोम होने के बाद भी वह जीवित है। ये कांटेदार चूहे पूर्व यूरोप और जापान में पाये गए हैं। जहां X गुणसूत्र लड़का-लड़का गुणसूत्र दोनों का काम करते पर अभी ये साफ नहीं हो सका है कि बिना वाई जीन के लिंग निर्धारण कैसे होता है। वहीं कुछ रिसर्च का मानना है, प्रजनन के लिए शुक्राणु की आवश्यकता होती है और इसके लि पुरुषों का होना आवश्यक है। अगर वाय गुणसूत्र खत्म हो जाता है तो इंसानों का खत्म होना भी तय है।