Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Haryana Election: कौन जीतेगा हरियाणा का रण, ये 10 VIP सीटें तय करेंगी समीकरण

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की 10 महत्वपूर्ण सीटें जहां से शीर्ष नेता मैदान में हैं। जानिए कौन जीतेगा! क्या बीजेपी बनाएगी हैट्रिक? कांग्रेस की वापसी? या जेजेपी का होगा दबदबा?

Haryana Election: कौन जीतेगा हरियाणा का रण, ये 10 VIP सीटें तय करेंगी समीकरण

दिल्ली से सटे हरियाणा में 5अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जहां 1000 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में हर किसी की नज़रें टिकी है कि कौन इस बार हरियाणा में बाजी मारेगा। एक तरफ बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने की फिराक में है तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बहरहाल, हम आपको उन 10 VIP सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से शीर्ष नेता मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें-

1) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

लिस्ट में पहला नाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का है, जिन्होंने मार्च 2024 में पदभार ग्रहण किया था। वह मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बनाए गए थे। उन्होंने सीएम बनने के बाद ही हुए उपचुनाव में करनाल से जीत हासिल की थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। 

2) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 

हरियाणा चुनाव में इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा खस एक्टिव दिखाई दिए। वह रोहतक की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं। 

3) मैदान में पूर्व गृहमंत्री अनिल विज 

वही, अंबाला कैंट विधानसभा सीट से पूर्व गृहमंत्री अनिल विज उम्मीदवार हैं। उनके सामने कांग्रेस के परविंदर सिंह परी की चुनौती है। माना जा रहा है यहां पर टाइट फाइट देखने को मिल सकती है। 

4)दुष्यंत चौटाला -बृजेंद्र सिंह के बीच कड़ा मुकाबला 

दूसरी ओर वीआईपी सीटों में जींद के अंतर्गत आने वाली उचाना कला विधानसभा सीट का नाम शामिल है। जहां से जेजेपी के शीर्ष नेता दुष्यंत सिंह चौटाला मैदान में हैं, उनको चुनौती कांग्रेस से पूर्व सांसद रहे बृजेंद्र सिंह दे रहे हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। 

5) निर्दलीय मैदान में सावित्री जिंदल 

सावित्री जिंदल का नाम देश नहीं बल्कि दुनिया में है। वह भारत की सबसे रईस महिला में गिनी जाती हैं। जिंदल हरियाणा चुनाव में हिसार से बीजेपी से टिकट चाहती थी हालांकि टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय मैदान में हैं। उनका मुकाबला यहां पर बीजेपी के डॉक्टर कमल गुप्ता और कांग्रेस के राम निवास राणा से है। 

6) चर्चा में हरियाणा की सिरसा सीट 

इस बार चुनाव में सिरसा सीट भी काफी ज्यादा चर्चा में है। यहां से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा मैदान में है। कांग्रेस ने उन्हें टक्कर देने के लिए पांच बार विधायकी जीतने वाले स्वर्गीय लक्ष्मण दास अरुण के नाती गोकुल सेतिया को मैदान में उतारा है। 

7) जुलाना से विनेश फोगाट 

हरियाणा की हॉट सीट में गिनी जाने वाली जुलाना सीट पर कांग्रेस से विनेश फोगाट ताल ठोक रही हैं। इस सीट पर भी मामला रोचक होने वाला है क्योंकि आप से लेकर जेजेपी ने जाट प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है तो बीजेपी ने गैर जाट प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया। 

8) आदमपुर सीट पर टाइट फाइट

आदमपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रहे भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई बीजेपी की टिकट पर मैदान में हैं। इस सीट पर 1967 से भजनलाल परिवार का वर्चस्व कायम है,हालांकि उन्हें टक्कर कांग्रेस से पूर्व IAS अधिकारी चंद्र प्रकाश दे रहे हैं। 

9) BJP सांसद राव इंद्रजीत की बेटी मैदान में 

गुरुग्राम सेबीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव भी इस साल चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। वह महेंद्रगढ़ की एटीली विधानसभा सीट से ताल ठोंक रही हैं‌। उनका मुकाबला पूर्व विधायक रहे सीताराम यादव से है। 

10) भिवानी तोशाम सीट पर भाई-बहन आमने सामने 

इससे इधर हरियाणा की भिवानी तोशाम सीट भी काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। यहां से बीजेपी ने पूर्व सीएम रहे चौधरी बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। कुल मिलाकर इस सीट पर चचेरे भाई-बहन आमने-सामने होंगेस देखना दिलचस्प होगा यहां पर कौन बाजी मारता है।