Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Haryana Election 2024: कांग्रेस ने खेला पहली लिस्ट में 'जाट कार्ड', फोगाट से लेकर हुड्डा को मिली यहां से टिकट

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं। 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।

Haryana Election 2024: कांग्रेस ने खेला पहली लिस्ट में 'जाट कार्ड', फोगाट से लेकर हुड्डा को मिली यहां से टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में हरियाणा कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने जुलाना विधानसभा सीट से महिला पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी के खिलाफ कांग्रेस ने मेव सिंह को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़िए-

नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर को टिकट

हरियाणा की कालका विधानसभा सीट से प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ सीट से शैली चौधरी, सढौरा से रेणु बाला, रादौर से बिशन लाल सैनी, लाडवा से मेवा सिंह, शाहाबाद से राम करण, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर को टिकट दिया गया है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई सीट से मैदान में उतारा है गीता भुक्कल को झज्जर से टिकट

कांग्रेस ने हरियाणा की बादली सीट से कुलदीप वता, झज्जर से गीता भुक्कल, रेवाड़ी से चिरंजीव राव, नूंह से आफताब अहमद और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा को टिकट दिया है।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं। 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।