Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Ratan Tata के बाद Noel Tata बने टाटा ट्रस्‍ट के नए चेयरमैन, फैशन की दुनिया में दिखा चुके हैं बड़ा कारनामा

New chairman of Tata Trusts Noel Tata: टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन नोएल टाटा 67 साल के हैं। नोएल टाटा, नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। हम सबने Zudio स्‍टोर्स का नाम खूब सुना है। Zudio को 2015 में नोएल टाटा ने ही आकार द‍िया, जो आज अफोर्डेबल क्‍लॉद‍िंग में कमाल कर रहा है।

Ratan Tata के बाद Noel Tata बने टाटा ट्रस्‍ट के नए चेयरमैन, फैशन की दुनिया में दिखा चुके हैं बड़ा कारनामा

New chairman of Tata Trusts Noel Tata: बीते बुधवार को देश के ‘रत्न’ रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके आखिरी सांस लेने की खबर जैसे ही सामने आई, वैसे ही टाटा ग्रुप की कमान किसके हाथों में होगी, ये सवाल उठना शुरु हो गया। तो अब आखिरकार इस सस्पेंस से पर्दा उठ ही गया है। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएट टाटा को टाटा ट्रस्ट की कमान सौंप दी गई है। टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने शुक्रवार चेयरमैन चुन ल‍िया गया है।

कौन हैं नोएल टाटा?

टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन नोएल टाटा 67 साल के हैं। नोएल टाटा, नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। हम सबने Zudio स्‍टोर्स का नाम खूब सुना है। Zudio को 2015 में नोएल टाटा ने ही आकार द‍िया, जो आज अफोर्डेबल क्‍लॉद‍िंग में कमाल कर रहा है। वहीं Westside अपर म‍िडिल क्‍लास का क्‍लोद‍िंग ब्रांड है। Tata International और टाटा स्टील के केचेयरमेन नोएल टाटा ने ही इस फैशन की दुनिया को बढ़ाया है। इतना ही नहीं, Trent, Tanishq, Titan, Titan Eye, Fastrack जैसे ब्रांड भी नोएल टाटा के दिमाग की ही उपज माने जाते हैं। टाटा इंटरनेशनल से अपना करियर स्टार्ट करने के बाद साल 1999 में नोएल टाटा को Trent का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। साल 2003 में वो टाइटन और Voltas के बॉस बने। नोएल टाटा टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry के जीजा हैं।

उत्तराधिकारी की रेस में थे नोएल टाटा के बच्चे

रतन टाटा के छोटे भाई नोएल टाटा ने आलू म‍िस्‍त्री से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। उनके बच्‍चों के नाम माया टाटा, नेविल टाटा और लिआ टाटा हैं। ये तीनों भी टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। नोएल की बेटी और 34 साल की माया ने टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में प्रमुख पदों पर काम किया है। उन्‍होंने टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, 32 साल के नेविल टाटा Zudio का कार्यभार संभाल चुके हैं। 39 साल के सबसे बड़ी लिआ टाटा, टाटा ग्रुप के Hospitality सेक्टर में बड़ी भूमिका निभाती हैं। रतन टाटा की मौत के बाद से लगातार उत्तराधिकारी की रेस में इन तीनों के नाम शामिल थे।