Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

SEBI ने अनिल अंबानी को दिया तगड़ा झटका,लगाया 5 साल का बैन, जानें नेटवर्थ

सेबी ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस पर 5 साल का बैन और 25 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है। फंड डायवर्जन के आरोप में यह कार्रवाई की गई है, जिससे अंबानी सिक्योरिटी मार्केट में भाग नहीं ले पाएंगे।

SEBI ने अनिल अंबानी को दिया तगड़ा झटका,लगाया 5 साल का बैन, जानें नेटवर्थ

मुकेश अंबानी के छोटे भाई और बिजनेसमैन अनिल अंबानी को सेबी से बड़ा झटका लगा है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 5 सालों के लिए अनिल अंबानी को सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है। अनिल अंबानी समेत 24 और लोग बैन लगाया गया है। इतना ही नहीं सभी को 25 करोड़ रुपए की पेनल्टी भरनी होगी। सेबी के इस कठोर कदम के बाद अनिल अंबानी सिक्योरिटी मार्केट में भाग नहीं ले पायेंगे। 

ये भी पढ़ें-

अनिल अंबानी की कंपनी पर भी जुर्माना 

गौरतलब है, सेबी ने अनिल अंबानी के साथ उनकी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस पर 6 महीने का बैन लगाते हुए 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने फंड डायवर्जन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। आदेश के अनुसार, अनिल अंबानी अब लिस्टेड कंपनी या किसी भी अन्य तरीके से सिक्योरिटी मार्केट से नहीं जुड़ पायेंगे। 

आखिर क्या है पूरा मामला ?

सेबी ने 22 पन्नों का आदेश जारी करते हुए कहा अंबानी अंबानी ने RHFL के प्रमुख प्रबंधन की मदद से RHFL से फंड निकालने और धोखाधड़ी करना का प्लान बनाया था। जिसे उन्होंने खुद सी जुड़ी कंपनियों के लोन के तौर पर छिपाकर रखा था। वहीं दूसरी ओर RHFL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने ऐसे लोन देने के तरीकों को रोकने का सख्त आदेश दिया था हालांकि कंपनी मेनेजमेंट की ओर से इसका पालन नहीं किया। 

अनिल अंबानी के शेयरों में गिरावट

सेबी के बैन लगाने के बाद ही अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। 12 बजे तक रिलायंस पावर के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट पर थे। वहीं रिलायंस पावर के शेयरों में बीते 3 दिनों से तेजी देखी जा रही थी हालांकि अनिल अंबानी पर लगे बैन से ये तेजी बिल्कुल धड़ाम हो गई। 

अनिल अंबानी की नेटवर्थ 

2007 तक अनिल अंबानी देश के तीसरे सबसे अमीर शख्स हुआ करते थे लेकिन समय का पहिया ऐसा बदला कि वह कर्ज में डूबते चले गए। उनकी कंपनियां दिवालियां हो गईं। बीते कुछ सालों में सुधार हुआ और अनिल अंबानी कंपनियों का कर्जा भी चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 तक अनिल अंबानी की संपत्ति करीब 251 करोड़ थी।