Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

सावन में 72 साल बाद बनेगा ये शुभ संयोग, जानें कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

Sawan 2024: भगवान शिव के पवित्र सावन महीने की शुरूआत विशेष संयोगों के साथ हो रही है। श्रावण मास को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। देशभर में शिवालयों में तैयारियां की जा रही है। खास बात यह है कि इस बार श्रावण मास में विशेष संयोग बन रहे हैं।

सावन में 72 साल बाद बनेगा ये शुभ संयोग, जानें कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

Sawan 2024: 22 जुलाई सोमवार यानी की कल से सावन महीने की शुरूआत होने जा रही है। भगवान शिव के सबसे प्रिय महीने सावन की शुरुआत इस बार तीन शुभ संयोगों से होगी। बता दें कि यह संयोग 72 साल बाद बना है। इस बार श्रावण मास में 5 सोमवार पड़ेगें। जिसमें भगवान शिव की विशेष पूजा करके लोग मनचाहा आर्शीवाद पा सकतें हैं।

सावन माह का शुभ संयोग

श्रावण मास की शुरुआत के पहले दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं। पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ प्रीति और आयुष्मान योग का संयोग बनेगा। बता दें सावन में सोमवार का विशेष महत्व है। यह व्रत मनोकामना पूर्ति के किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी अविवाहित स्त्रीयां सावन के सोमवार में भगवान शिव की सच्चे मन से अधारना करतीं हैं। उन्हें मनचाहा वर मिलता है।

क्या है सर्वार्थ सिद्धि का विशेष संयोग

सावन के पवित्र महीने में सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष महत्व माना जाता है। सावन के पहले ही दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव की पूजा की जाएगी। सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। पूजा-पाठ करने वाले पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा माना जाता है कि सर्वार्थ सिद्धि के संयोग में जो भी व्यक्ति भगवान शिव की पूजा करता है उससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।