Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Alwar News: "पर्ची सरकार" के खिलाफ जनता का गुस्सा, कांग्रेस ने थामा जीत का परचम, "नफरत की राजनीति का होगा अंत"

जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ सहित सभी सात सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि "पर्ची वाली सरकार" ने अपने 10 महीने के कार्यकाल में जनता को त्रस्त कर दिया है।

Alwar News: "पर्ची सरकार" के खिलाफ जनता का गुस्सा, कांग्रेस ने थामा जीत का परचम, "नफरत की राजनीति का होगा अंत"

राजस्थान की आगामी विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरने को तैयार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह ने यह दावा अलवर में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में किया।

इसे भी पढ़िये – 

पर्ची वाली सरकार से जनता त्रस्त : जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ सहित सभी सात सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि "पर्ची वाली सरकार" ने अपने 10 महीने के कार्यकाल में जनता को त्रस्त कर दिया है और अब जनता उपचुनाव में इसका जवाब देगी।

नफरत और जातिवाद फैलाने वाली भाजपा : जूली

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नफरत और जातिवाद फैलाने वाली भाजपा का इस उपचुनाव में सफाया तय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कमजोर पड़ चुकी भाजपा का कोई भी हथकंडा अब राजस्थान में काम नहीं करेगा।

जूली ने कहा कि "जुमले की दुकान" अब बंद होने वाली है और "मोहब्बत की दुकान" का उदय होगा। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव राजस्थान में विकास की नई इबारत लिखेंगे।

अमीर-गरीब के बीच भेदभाव करने वाली सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में ना सिर्फ़ मुख्यमंत्री बल्कि उनके मंत्री भी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। अमीर-गरीब के बीच भेदभाव करने वाली इस सरकार का दिवालिया निकलना तय है।

जूली ने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है और इस बदलाव की लहर में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित जुबेर आर्यन खान, रमेश खंडेलवाल, जसवंत सिंह गुर्जर, भजनलाल जाटव, धर्मेंद्र राठौड़, रोहित बोहरा, रूपेंद्र सिंह कुन्नर, विकास चौधरी, ललित यादव, दीपचंद खैरिया समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।