Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

डॉक्टरों का कहना है कि अभी इलाज नहीं हो पाएगा कल सुबह 6 बजे के बाद आना, सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने ऐसा क्यों कहा?

राजस्थान के भरतपुर जिले में भी सभी सरकारी  अस्पतालों में डॉक्टर्स ने पेन डाउन हड़ताल कर कोलकाता में हुई घटना का विरोध जताया हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि अभी इलाज नहीं हो पाएगा कल सुबह 6 बजे के बाद आना, सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने ऐसा क्यों कहा?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे देश में डॉक्टरों सहित आम व्यक्ति गुस्से में है जिसे लेकर अब देश भर के डॉक्टर भी हत्या के विरोध में 24 घंटे के लिए अस्पतालों को बंद करके अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।  

ये भी पढ़िए- bharatpur news:

सभी सरकारी अस्पतालों में हड़ताल 

राजस्थान के भरतपुर जिले में भी सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स ने पेन डाउन हड़ताल कर कोलकाता में हुई घटना का विरोध जताया हैं। आज शनिवार को सुबह 8 बजे से जिलेभर के डॉक्टर पेन डाउन हड़ताल पर चले गए। जिला आरबीएम अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं शुरू रही। अस्पताल में सभी OPD को पूरी तरह से बंद रखा गया। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 

बिना इलाज मरीजों को लौटना पढ़ रहा वापस

जिले के ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। PMO नगेंद्र भदौरिया ने बताया कि कोलकाता की घटना को लेकर सभी डॉक्टर बुरी तरह से आहत हैं। डॉक्टर के साथ-साथ पूरा समाज भी इस घटना से आहत है। जिसको लेकर आज सभी डॉक्टर ने कार्य बहिष्कार किया है। 

सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखते हुए। इमरजेंसी सेवाएं शुरू रखी गई हैं। कल सुबह 6 बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा। बाकी कल अगर आगे बढ़ता है तो, सूचित कर दिया जाएगा। कल शाम भी आरबीएम अस्पताल के डॉक्टर, रेजिडेंट डॉक्टर और इंटर्न ने मृतक डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। साथ केंडल मार्च निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द से सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। जिससे न्याय मिल सके। इसके साथ ही डॉक्टरों को सुरक्षा दी जाए।