Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आदर्श नगर में मनाएंगे दशहरा महोत्सव, भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन

आदर्श नगर के दशहरा मैदान में 12 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार रावण का 105 फीट ऊंचा पुतला और कुंभकर्ण का 90 फीट का पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष आतिशबाजी का नज़ारा होगा, जिससे बच्चों और युवाओं का उत्साह और बढ़ जाएगा।

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आदर्श नगर में मनाएंगे दशहरा महोत्सव, भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन

आदर्श नगर के दशहरा मैदान में शनिवार, 12 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राम मंदिर प्रन्यास और श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में होगा। समारोह में रावण का विशाल 105 फीट ऊंचा पुतला और कुंभकर्ण का 90 फीट का पुतला जलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

भजन लाल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

सभा के महामंत्री अनिल खुराना ने बताया कि इस बार के दशहरा महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा होंगे, जबकि सांसद मंजू शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। अन्य विशिष्ट अतिथियों में मेयर सौम्या गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, और कुसुम यादव शामिल हैं।

आतिशबाजी का आयोजन

संयोजक राजीव मनचंदा ने कार्यक्रम में विशेष आतिशबाजी का आयोजन करने की घोषणा की है, जिसमें नियाग्रा फॉल के जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा। आसमान में रंग-बिरंगी झरने और छोटे-छोटे रंगीन बूंदों की बरसात होगी, जो बच्चों और युवाओं को खुशी से झूमने पर मजबूर कर देगी। रावण दहन के समय, रावण की आंखों से शोले और मुंह से आग के गोले निकलेंगे, जो उपस्थित लोगों के दिलों में धड़कनें तेज कर देंगे।

शोभायात्रा का भी आयोजन

रामलीला संयोजक केशव बेदी ने कहा कि तीन बजे श्री राम मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में भगवान राम और लक्ष्मण की भव्य मूर्तियाँ होंगी, और महेंद्र बैंड भक्ति संगीत की धुनें बिखेरेगा।

संयुक्त मंत्री रवि सचदेवा ने बताया कि शोभायात्रा पंचवटी सर्किल, राजापार्क चौराहा, और अन्य प्रमुख स्थलों से होती हुई वापस दशहरा मैदान पहुंचेगी। व्यापार मंडल शोभायात्रा का स्वागत करेंगे, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल बनेगा।

भगवान राम का होगा राज तिलक

कोषाध्यक्ष लक्ष्मण मालिक ने बताया कि रावण दहन के बाद भगवान राम का राज तिलक श्री राम मंदिर में किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने की स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेंगी। रावण दहन का कार्यक्रम शाम 7:30 बजे होगा, जो हजारों लोगों को आकर्षित करेगा। इस महोत्सव में सभी के लिए एक खास अनुभव देने की पूरी तैयारी की गई है।