Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

अगर आप राजस्थान घूमने आए हैं तो इन चीजों को जरूर लें… जो अपने इतिहास और संस्कृति के लिए दूर-दूर देशों तक प्रसिद्ध हैं...

राजस्थान अपने इतिहास और संस्कृति के लिए दूर-दूर देशों तक प्रसिद्ध है। यहां घूमने-फिरने के लिए कई जगहें हैं। जिसे देखने के लिए देश व विदेश से लोग आते हैं। यहां खाने-पीने से लेकर कई चीजें देशभर में फेमस हैं। राजस्थान में मिलने वाली और बनने वाली चीजें यहां की संस्कृति को बखूबी दर्शाती हैं। अगर आप राजस्थान के बाजारों में शॉपिंग का लुत्फ उठा रहे हैं, तो आप कुछ फेमस चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप जरूर खरीदें।

जोधपुरी जूती

सूर्यनगरी जोधपुर की प्रसिद्धी में जोधपुरी जूतियों का अहम स्थान है। जोधपुरी मोजड़ी नाम से प्रसिद्ध ये जूतियां प्रदेशभर में बड़े चाव से पहनी जाती हैं। राजस्थान के बाहर के लोग भी इन्हें बहुत पसंद करते हैं। जोधपुर आने वाले पर्यटकों के लिये यह खरीदारी का अहम आइटम है। केंद्र सरकार ने जोधपुरी जूतियों को विश्व मे पहचान दिलाने के लिए 129 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का काम प्रारंभ कर दिया है।

राजस्थानी कालीन

अगर आप राजस्थान के बाजार में घूम रहे हैं, तो आप यहां से कालीन जरूर खरीदें। जो दूर-दूर देश तक प्रसिद्ध है। आपको हाथों से बनी राजस्थानी कालीन की कई वैरायटी जैसे ऊन की बेहतरीन चारकोना, महरब, कालीन आदि आसानी से मिल जाएंगी। अगर आप राजस्थानी कल्चर से प्रभावित हैं और यहां की ट्रेडिशनल कालीन से घर को सजाना चाहती हैं। तो आप इसे हाथी पोल बाजार से खरीद सकते हैं। हाथी पोल बाजार जाने के लिए आपको उदयपुर से कई साधन मिल जाएंगे। जिससे आप आसानी से मार्केट पहुंच सकते हैं।

राजस्थान में लोकप्रिय हैं मिट्टी के बर्तन

राजस्थान की सबसे लोकप्रिय चीज़ों में मिट्टी के बर्तन भी आते हैं। इन खूबसूरत बर्तनों का निर्माण राजस्थानी लोग अपने हाथों से बनाते हैं। यह बर्तन ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि घर की सुंदरता को बढ़ाने का भी काम करते हैं। इन बर्तनों की सुंदरता का कारण उस सामग्रियों के पीछे छिपा होता है जो बर्तनों को तैयार करते समय इस्तेमाल की जाती है।

इन सामग्रियों में क्वार्ट्ज, कच्चा शीशा, सोडियम सल्फेट और मुल्तानी मिट्टी आदि शामिल हैं। हालांकि, इन बर्तनों का इस्तेमाल प्राचीन में मुगलों द्वारा भी किया जाता था और यह परंपरा आज भी राजस्थान में काफी प्रचलित है।

लाख की चूड़ियां

राजस्थान की लाख की चूड़ियों को महिलाए बहुत पंसद करती हैं। राजस्थान के बाजारों में लाख की चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। जयपुर के मनिहारों का रास्ता मार्केट लाख की चूड़ियों के लिए काफी मशहूर है। यहां ना सिर्फ महिलाएं चूड़ियां खरीदती हैं बल्कि होलसेल में बेचती भी हैं। आप राजस्थान के बाजारों में घूम रहे हैं। तो आप यहां से लाख की चूड़ियां ज़रूर खरीदें।