Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

JAIPUR NEWS: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खेजड़ली शहीद मेले में की शिरकत, बिश्नोई समाज के लिए की बड़ी घोषणाएं

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण और जीवरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों की पावन धरा को नमन करती हूं। 

JAIPUR NEWS: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खेजड़ली शहीद मेले में की शिरकत, बिश्नोई समाज के लिए की बड़ी घोषणाएं
खेजड़ली शहीद मेले में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जोधपुर के खेजड़ली शहीद मेले में शिरकत की। उन्होंने मां अमृता देवी शहीद स्मारक पहुंचकर 363 पर्यावरण के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की।

पेड़ हैं तो जल है, जल है तो कल है

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण और जीवरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों की पावन धरा को नमन करती हूं। उन्होंने कहा ‘पेड़ हैं तो जल है, जल है तो कल है’ इस विचार को हम आज समझ रहे है, लेकिन आज से लगभग 300 वर्ष पहले मां अमृता देवी सहित 363 लोगों ने शहादत देकर पर्यावरण संरक्षण और जीव रक्षा का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर्यावरण संरक्षण औरस जीव रक्षा के साथ पृथ्वी को सुरक्षित बनाने के कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में पर्यावरण का सर्वाधिक योगदान होगा।

मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाने की घोषणा

दिया कुमारी ने कहा गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों पर चलकर बिश्नोई संप्रदाय पर्यावरण की रक्षा कर प्रकृति को बचाकर मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप हम मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे।

शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्गफोर लेन सड़क मार्ग की घोषणा

उप मुख्यमंत्री ने जोधपुर- खेजड़ली-जाडन फोर लेन सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की और कहा इस सड़क मार्ग का नाम ‘शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्ग होगा। वहीं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ के लोगों के लिए खेजड़ी का वृक्ष किसी वरदान से कम नहीं है, हमें इसके संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता है। खेजड़ी से प्राप्त लघु वन उपज से किसानों को आर्थिक संबल भी मिलता है। उन्होंने खेजड़ली बलिदान एवं पर्यावरण संरक्षण के इतिहास से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, शहर विधायक अतुल भंसाली, विधायक फलोदी पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई, देवेन्द्र बुड़िया, सरपंच बरजू देवी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।